फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Miscreants looted the car at gunpoint

Sonipat News: बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार लूटी

Sun, 02 Jun 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted the car at gunpoint
गोहाना (सोनीपत)। गांव बुटाना के पास तड़के करीब तीन बजे क्रेटा गाड़ी सवार दो युवक पिस्तौल दिखाकर युवक की स्विफ्ट कार लूट गे गए। वारदात से पहले बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। पीड़ित ने वारदात की सूचना बुटाना चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत जिले के गांव कुराड़ निवासी अमन ने बताया कि वह शनिवार को कार को ठीक कराने के लिए पानीपत से जींद लेकर गए हुए थे। वह जींद से पानीपत के लिए चल दिए। रविवार तड़के तीन बजे गांव बुटाना के पास पहुंचे। इसी बीच कार के सामने अचानक क्रेटा गाड़ी आकर रुकी। इसके चलते उन्होंने कार को रोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गाड़ी से दो युवक पिस्तौल लेकर उतरे। इनमें से एक युवक ने हवाई फायर की, जबकि दूसरे युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। युवकों ने उन्हें कार से उतरने को कहा। जब वह नीचे उतरे तो एक युवक कार में सवार हो गया। इसके बाद वह दोनों गाड़ी लेकर जींद की तरफ भाग गए। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



बुटाना गांव के पास पिस्तौल के बल पर कार लूटने की शिकायत मिली है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।-इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed