फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misbehavior with the daughter by stopping the car, when she protested, the father was attacked

Sonipat News: कार रुकवाकर बेटी से की बदतमीजी, विरोध किया तो पिता पर किया हमला

Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with the daughter by stopping the car, when she protested, the father was attacked
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने कार सवार दो युवकों पर उनकी कार को रुकवा कर बेटी से बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक उन पर हथियार से हमला कर भाग गए। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया वह शुक्रवार देर शाम वह अपनी कार में बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे। जब वह शिवालय की पुलिया के पास पहुंचे तो एक कार गली में खड़ी मिली। उस कार से दो युवक उतरे और उसके पास आकर बेटी से बदतमीजी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने किसी धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके मुंह पर चोट लगी। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी कार लेकर भाग गए। व्यक्ति ने बताया कि आरोपी स्लेटी रंग की आई-10 कार में सवार थे। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed