फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minors are also driving a lot, 282 teenagers were caught

Sonipat News: नाबालिग भी खूब दौड़ा रहे वाहन, धरे गए 282 किशोर

Mon, 15 Jan 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Minors are also driving a lot, 282 teenagers were caught
फोटो :07: सोनीपत में नेशनल हाईवे पर लेन चेंज कर दौड़ रहे वाहन। संवाद
सोनीपत। बेपरवाह वाहन चालकों के लिए गलत पार्किंग व लेन चेंज करना शगल बन गया है। इसके साथ ही बिना हेलमेट पहने भी वाहन खूब दौड़ाए जा रहे हैं। ऐसे कई वाहन चालक हैं जो बेखौफ होकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं, उसके बावजूद नियमों का उल्लंघन रुक नहीं रहा है। जिले में किशोर भी खूब वाहन दौड़ा रहे हैं। एक साल के अंदर 282 नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़े गए हैं। नाबालिग वाहन चालक खुद के साथ ही अन्य के लिए भी मुसीबत का कारण बन जाते हैं।
विज्ञापन


गलत पार्किंग, हाईवे पर अपनी लेने से निकलकर दूसरी लेन में चलने के साथ ही गलत दिशा में गाड़ी चलाने से वाहन चालक पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में यह दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इसके अलावा बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चालक सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं गलत तरीके से वाहन पार्क करने में भी चालक पीछे नहीं है। मनमाने स्थान पर और मनमाने तरीके से वाहन पार्क करना भी सड़क हादसों का कारण बन बनता है। पुलिस ने जिले में गलत पार्किंग के एक साल में 15666 किए हैं।
विज्ञापन

दूसरी लेन में वाहन चलाते पकड़े गए 7802 चालकों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा बिना हेलमेट के 9768 और बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी दौड़ाने वाले 3815 चालकों के चालान भी किए गए हैं। यह तो वह हैं जो पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जबकि वास्तव में नियमों का उल्लंघन करने वाले इससे कहीं अधिक है। ऐसे वाहन चालक न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन नियमों में हुए सबसे अधिक चालान

-गलत पार्किंग : 15666

-बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के : 9768

-लेन चेंज : 7802

-गलत दिशा में वाहन चलाना : 5984

-बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों के : 3815

-ट्रिपल राइडिंग : 1708

-तेज गति से वाहन चलाना : 1707

-काली फिल्म : 512

-वाहन चलाने वाले नाबालिगों के : 282

-खतरनाक तरीके से वाहन चलाना : 209

-वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग : 108

नशे में वाहन चलाना : 47

-नो एंट्री : 24

-रेड लाइट जंप : 8

वर्जन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की ओर से ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। नियमों का पालन वाहन चालक न केवल खुद की, बल्कि अन्य की सुरक्षा भी कर सकते हैं।- वीरेंद्र सिंह सांगवान, डीसीपी सोनीपत

फोटो :07: सोनीपत में नेशनल हाईवे पर लेन चेंज कर दौड़ रहे वाहन। संवाद

फोटो :07: सोनीपत में नेशनल हाईवे पर लेन चेंज कर दौड़ रहे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed