फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minister Arvind Sharma praises modi govt 11 year tenure

Sonipat: "मोदी सरकार के 11 सालों के शासन में देश हुआ मजबूत, जन-जन ने महसूस किया बदलाव"

Sat, 07 Jun 2025 05:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 05:33 PM IST
सार

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्र सरकार के 11 सालों के शासन की तारीफ की। उन्होंने कहा इस दौरान में जो बदलाव हुए उसे जन-जन ने महसूस किया। शनिवार को गोहाना में मंत्री अरविंद शर्मा ने ये बात कही। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Minister Arvind Sharma praises modi govt 11 year tenure
डॉ. अरविंद शर्मा, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि अभियान ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की है। इस अभियान ने दुनिया के सामने भारत की छवि को बदला है और यह न केवल एक वचन है, बल्कि एक मजबूत और बदलते भारत की गारंटी है। शनिवार को गोहाना में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित भाजपा जिला संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां

डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हुए बदलावों को जन-जन ने महसूस किया है। कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों को सुरक्षा कवच प्रदान करने से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हजारों भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाने तक भारत ने अपनी क्षमता साबित की है।
विज्ञापन


मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। कई देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया सम्मान इस बात का प्रमाण है कि भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से उभरा है। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान, डॉ. धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, सुनील मेहता और नरेंद्र गहलावत उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष का पद खाली रहना संवैधानिक समस्या

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस द्वारा संगठन न बनाना और नेता प्रतिपक्ष के लिए नाम तय न करना उनकी आंतरिक समस्या है। इससे संवैधानिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार को विभिन्न नियुक्तियों और संवैधानिक प्रक्रियाओं के लिए नेता प्रतिपक्ष का विचार महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

शैक्षणिक संस्थानों की आधारशिला रखी गई

मंत्री ने बताया कि रोहतक जिले के पहरावर गांव में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस में चार शैक्षणिक संस्थानों की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने गौड़ संस्था से जुड़े लोगों से इन विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में पीपीपी छेड़छाड़ केस: प्रदेश के हर जिले में लोगों का बदला गया व्यवसाय, चार्जशीट में सामने आया मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed