फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PPP tampering case in Haryana, Occupation of people changed in every district of the state

हरियाणा में पीपीपी छेड़छाड़ केस: प्रदेश के हर जिले में लोगों का बदला गया व्यवसाय, चार्जशीट में सामने आया मामला

Sat, 07 Jun 2025 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Jun 2025 11:09 AM IST
सार

खास बात यह है कि आरोपियों ने अपने जिले के बजाय दूसरे जिलों के पीपीपी में सबसे ज्यादा बदलाव किए। दरअसल, आरोपियों को मालूम था कि अपने एरिया में पीपीपी बदलाव फ्री में करना पड़ेगा, जबकि दूसरों क्षेत्रों के पीपीपी में बदलाव करने पर मोटी राशि मिलेगी।

विज्ञापन
PPP tampering case in Haryana, Occupation of people changed in every district of the state
परिवार पहचान पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) छेड़छाड़ केस में पकड़े गए आरोपियों ने प्रदेश के हर जिले में लोगों का व्यवसाय बदला था। साइबर पुलिस की तरफ से पीपीपी ओथॉरिटी की जांच रिपोर्ट के साथ अदालत में पेश की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों ने सबसे ज्यादा कैथल जिले में लोगों के व्यवसाय में बदलाव किया।

विज्ञापन


चार्जशीट के मुताबिक, कैथल में 9558 लोगों के परिवार पहचान पत्र में व्यवसाय बदलकर मजदूर दिखाया गया। आरोपी नीरज ने कैथल के 6535 पात्रों को मजदूर बनाया, वहीं मोहम्मद सैफ ने 1941 और विकास ने 1082 पात्रों के पीपीपी में बदलाव कर उन्हें मजदूर दिखाया।
विज्ञापन


कैथल के बाद हिसार जिले के 7191 लोगों के पीपीपी में बदलाव हुआ। हिसार में नीरज ने 3319, मोहम्मद सैफ ने 1273, विकास ने 2599 लोगों को मजदूर दिखाया। वहीं, जींद जिले में 6053 लोगों के पीपीपी में बदलाव कर मजदूर बनाने की बात सामने आई है। विकास ने जींद जिले के 1369, मोहम्मद सैफ ने 659, नीरज ने 4025 लोगों के पीपीपी में बदलाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने जिले में नहीं की छेड़छाड़
खास बात यह है कि आरोपियों ने अपने जिले के बजाय दूसरे जिलों के पीपीपी में सबसे ज्यादा बदलाव किए। दरअसल, आरोपियों को मालूम था कि अपने एरिया में पीपीपी बदलाव फ्री में करना पड़ेगा, जबकि दूसरों क्षेत्रों के पीपीपी में बदलाव करने पर मोटी राशि मिलेगी। नूंह जिले से पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने जिलों या गांव के किसी पीपीपी में व्यवसाय में गलत तरीके से बदलाव नहीं किया। इसी प्रकार विकास ने भी झज्जर जिले या संबंधित अपने गांव के किसी पात्र के पीपीपी में गलत तरीके से बदलाव नहीं किए।

जानें किस जिले में कितने पीपीपी में व्यवसाय बदले
कैथल 9558
हिसार 7191
जींद 6053
अंबाला 2126
भिवानी 3137
चरखीदादरी 812
फरीदाबाद 2006
फतेहाबाद 2477
गुरुग्राम 857
झज्जर 322
करनाल 2676
कुरुक्षेत्र 2228
महेंद्रगढ़ 855
पलवल 1395
पंचकूला 160
पानीपत 2249
रेवाड़ी 975
रोहतक 1596
सिरसा 1434
सोनीपत 1912
यमुनानगर 1561
नूंह 89

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed