फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mine suspended for illegal minin again

दोबारा अवैध रेत खनन करने पर खान निलंबित

Sun, 19 Jan 2020 08:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Mine suspended for illegal minin again
यमुना में किया जा रहा रेत खनन (फाइल फोटो) - फोटो : Sonipat
सरकार का करोड़ों रुपया दबाकर बैठे रेत खनन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। जहां ग्यासपुर में अल्टीमेट ग्रुप की खान पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारते हुए अवैध रेत खनन में वाहन सीज किए थे। वहीं अब दोबारा खनन शुरू करने पर खान को निलंबित कर दिया गया है। अल्टीमेट ग्रुप ने सरकार के 15 करोड़ से ज्यादा रुपये दबाए हुए थे, जिससे खान निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। अब टिकौला की आनंद एंड कंपनी पर शिकंजा कसने की तैयारी है जिसने सरकार के 20 करोड़ से ज्यादा रुपये दबाए हुए है। इस तरह सरकार की सख्ती के बाद अवैध रेत खनन पर लगाम लगती दिख रही है और रेत खनन ठेकेदारों में कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

यमुना के अंदर पिछले काफी समय से लगातार अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंच रही थी। अधिकारियों के कार्रवाई नहीं करने पर सीएम मनोहर लाल के अलावा खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के पास शिकायत पहुंचने लगी। इसके साथ ही सरकार के करोड़ों रुपये दबाकर रखने के बावजूद ठेकेदारों के लगातार खनन करने की शिकायत भी पहुंची। इस तरह की शिकायत मिलने पर सीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी ने एक खान को निलंबित करने के अलावा पांच के ठेके रद्द कर दिए थे। इसके अलावा अवैध रेत खनन पर रोक के लिए सीएम फ्लाइंग को लगाया गया था और उसने कई खानों पर छापेमारी की थी। सीएम फ्लाइंग ने ग्यासपुर की अल्टीमेट ग्रुप की खान पर पिछले महीने छापा मारकर अवैध रेत खनन पकड़ा था। जहां से आठ ट्रकों व छह पोकलैन मशीन सीज की गई थी। इनको कोर्ट से अपने सुपुर्द कराने के बाद अल्टीमेट ग्रुप ने दोबारा से खनन शुरू कर दिया था। जबकि अल्टीमेट ग्रुप पर पहले ही 15 करोड़ से ज्यादा सरकार का रुपया बकाया है। उसके बावजूद भी खनन शुरू कर दिया गया, जिसपर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने अल्टीमेट ग्रुप की खान को निलंबित कर दिया है। इस तरह से सरकार का रुपया दबाकर बैठे खनन ठेकेदारों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन

आनंद एंड कंपनी पर भी 20 करोड़ से ज्यादा बकाया, कार्रवाई जल्द होगी
टिकौला की आनंद एंड कंपनी भी सरकार के 20 करोड़ रुपये से ज्यादा दबाकर बैठी हुई है। इसके बावजूद उसने भी पिछले महीने रेत खनन शुरू कर दिया था और उसके यहां भी छापेमारी कार्रवाई की गई थी। वह भी सरकार का रुपया जमा नहीं करा रहा है तो महीने की 46 लाख रुपये की किश्त होने के बावजूद उसमें से आधी भी नहीं भर रहा। इस कारण भी उस पर रुपये बढ़ते जा रहे है। अधिकारियों का कहना है कि उस पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सरकार की इस तरह की कार्रवाई से रेत खनन ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन खनन ठेकेदारों पर सरकार का रुपया बकाया है, उन सभी पर कार्रवाई हो रही है। अल्टीमेट ग्रुप पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया था, इस कारण ही उसकी खान को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा भी जिनपर रुपया अभी बकाया है और वह जल्द ही जमा नहीं कराते है तो उनकी खान निलंबित की जाएगी या उनका ठेका रद्द कर दिया जाएगा। -गुलशन, खनन निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed