फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mind is the basis for attaining liberation: Acharya Ankit

मुक्ति को पाने का आधार होता है मन : आचार्य अंकित

Sat, 28 Feb 2026 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Mind is the basis for attaining liberation: Acharya Ankit
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर में वृहद यज्ञ के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। स्रोत: स
सोनीपत। हमारा मन आलसी व प्रमादी नहीं अपितु पूर्ण रूप से सजग रहना चाहिए। मुक्ति को पाने का आधार मन ही है। अतः आत्मा को इसे उत्तम विचार देकर सफल बनाना चाहिए इसलिए दोनों संध्या समय में प्रतिदिन स्वयं के किए कार्यों का निरीक्षण करना चाहिए। यह बात आचार्य अंकित प्रभाकर ने कही।
विज्ञापन

वे सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर में वैदिक यज्ञ समिति की ओर से वृहद यज्ञ में वेद मंत्रों की व्याख्या कर रहे थे। समिति के 47वें वार्षिकोत्सव के पांचवें दिन आचार्य वेदपाल ने अथर्ववेद के मंत्रों पर आधारित भूमि के विषय में अथर्व शब्द का अर्थ कंपन रहित बताया।
विज्ञापन

बताया कि भूमि के तीन प्रकार के स्थान जो खेती करने योग्य हैं भूमि के ऊपरी सतह पर खेती की जाती है। पहाड़ों की जड़ों के सूखने से पहाड़ों का स्खलन हो जाता है। अन्य प्रसंग में बताया सूर्य की रश्मियां क्रिमियों को नष्ट कर देती हैं और वह रश्मियां शुद्ध जल वर्षा के रूप में पुन: नीचे गिरकर भूमि को सिंचित करती हुई आयु को प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य प्रदीप शास्त्री ने प्रभु को प्यार से एक बार पुकारो तो सही भजन गाया। मंच संचालन आचार्य दीक्षा आर्य ने किया। इस दौरान निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र मदान, दिनेश आर्य, सुरेश बत्रा, प्रभा बत्रा, श्रेष्ठ, संतोष खुराना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed