फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mimarpur Ghat will be developed along the lines of Delhi's Vasudeva Ghat.

Sonipat News: दिल्ली के वासुदेवा घाट की तर्ज पर विकसित होगा मिमारपुर घाट

Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mimarpur Ghat will be developed along the lines of Delhi's Vasudeva Ghat.
यमुना नदी तट पर मिमारपुर घाट। - फोटो : Archive
विकास सैनी
विज्ञापन

सोनीपत। यमुना नदी किनारे दिल्ली के वासुदेवा घाट की तर्ज पर मिमारपुर घाट को पक्का और विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के नदी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनाई जाएंगी। घाट पर हर समय पानी उपलब्ध कराने के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की ओर से तैयार घाट को पक्का करने संबंधी प्रोजेक्ट को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
मिमारपुर घाट पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां यमुना में स्नान कर पूजा करते हैं। प्रत्येक माह अमावस्या और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। वर्तमान में घाट कच्चा होने के कारण श्रद्धालुओं को मिट्टी में चलकर नदी तक पहुंचना पड़ता है। जगह-जगह कपड़े, पॉलीथिन और अन्य सामान बिखरा रहने से गंदगी भी बनी रहती है। इसे देखते हुए घाट को पक्का करने और सौंदर्यीकरण के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

घाट निर्माण को लेकर जल्द ही एसएमडीए और विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें घाट के लिए जमीन और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों के लिए बनाई जाएंगी अलग-अलग सीढ़ियां
घाट पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सीढ़ियां बनाई जाएंगी। यहां आगरा और धौलपुर स्टोन लगाया जाएगा। घाट को आकर्षक बनाने के लिए विशेष डिजाइन तैयार किए जाएंगे। शौचालय के साथ लॉन भी विकसित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। यह काम एसएमडीए (सोनीपत मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) करेगा। एसएमडीए ने मुरथल विश्वविद्यालय से परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण और तकनीकी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था।

------------------
वर्जन
मिमारपुर घाट को पक्का कर सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। यह शहर के लिए नई सुविधा होगी। इसका प्रोजेक्ट सरकार से मंजूर हो गया है और जल्द काम शुरू किया जाएगा।
प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल

यमुना नदी तट पर मिमारपुर घाट।

यमुना नदी तट पर मिमारपुर घाट।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article