{"_id":"668f70c38a5c1ee8c0022d34","slug":"milkman-shot-dead-in-gohana-crime-committed-near-sainipura-deceased-was-a-resident-of-shamdi-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गोहाना में दूधिए की 10 से अधिक गोली मारकर हत्या, जेल में बंद है मृतक जोगेंद्र का बेटा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गोहाना में दूधिए की 10 से अधिक गोली मारकर हत्या, जेल में बंद है मृतक जोगेंद्र का बेटा अंकुश
Thu, 11 Jul 2024 12:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:18 PM IST
सार
सोनीपत में दूधिए की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गोहाना क्षेत्र में पानीपत-रोहतक हाईवे पर हुई। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। गोलियां लगने पर उसकी मौके पर ही मोत हो गई। हत्या की सूचना के बाद गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत में पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गांव शामड़ी से गोहाना की तरफ जा रहे थे। हमलावरों ने उन पर 10 से अधिक गोली चलाई हैं। उन्होंने बचकर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन हमलावर उन पर गोलियां बरसाते रहे। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। संदिग्ध पास ही ढाबे पर लगे सीसीटीवी में दिख रहे है। मृतक के बेटे पर भी करीब चार साल पहले गांव शामड़ी में युवक की हत्या का आरोप है। जिसमें आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शामड़ी निवासी जोगेंद्र उर्फ जयपाल (50) दूधिया का काम करते थे। वह वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दूध देने जा रहे थे। जब वह पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर गांव से ही उनके पीछे लगे थे। हमलावरों ने उनके कहासुनी की और गोलियां चला दी। उन पर दस से अधिक फायर किए गए। उन्होंने बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन बच नहीं सके।
विज्ञापन
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना के बाद सदर थाना गोहाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसीपी क्राइम राजपाल सिंह ने बताया कि जोगेंद्र गोली मार कर हत्या की गई है। गांव की रंजिश का मामला हो सकता है। परिजनों के बयान के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
बेटे पर हत्या का आरोप
बताया जा रहा है कि जयपाल उर्फ जोगेंद्र के बेटे अंकुश पर गांव के ही रविंद्र की हत्या का आरोप है। रविंद्र की 7 अक्तूबर, 2020 को हत्या की गई थी। जिसमें 8 अक्तूबर, 2020 को अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। तब उसने कहासुनी में थप्पड़ मारने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। रविंद्र को बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले जाकर गोली मारी गई थी।