फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mid day meal workers took out a procession

Sonipat News: मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Tue, 09 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mid day meal workers took out a procession
सोनीपत के पंचायत भवन में प्रदर्शन करती मिड डे मील कार्यकर्ता। संवाद
सोनीपत। मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने चिरायु योजना के तहत मानदेय में से 1500 रुपये प्रति वर्ष काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सोमवार को गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन परिसर में एकत्रित हुईं। वहां से जुलूस निकालते हुए वह लघु सचिवालय में पहुंचीं और नगराधीश पूजा कुमारी को पीएम पोषण मिशन के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य महासचिव कुसुम पांचाल व जिला प्रधान रेखा ने किया।

जुलूस के दौरान एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि सरकार चिरायु योजना के तहत महिलाओं के खाते से हर वर्ष 1500 रुपये कटौती कर रही है। वर्ष में मात्र 10 माह का वेतन मिलता है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा सही नहीं है। राज्य महासचिव कुसुम पांचाल ने कहा कि 11 जनवरी को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल पंचकूला में निदेशक से मिलकर अपनी मांग उठाएगा। इस दौरान एआईयूटीयूसी के जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, सेवानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed