फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mhara Sonipat turns 52: He was famous for his bicycle, now he will make a car

52 साल का हुआ म्हारा सोनीपत : साइकिल के लिए थे मशहूर, अब बनाएंगे कार

Sun, 22 Dec 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mhara Sonipat turns 52: He was famous for his bicycle, now he will make a car
सोनीपत। पौराणिक शहर सोनीपत विकास की नई गाथा लिख रहा है। पांडवों ने कौरवों से युद्ध न करने की एवज में जो पांच गांव मांगे थे, उनमें सोनीपत भी था। जिसे उस समय स्वर्णप्रस्थ कहा जाता था। सोनीपत को 22 दिसंबर, 1972 को रोहतक से अलग कर बनाया गया था। कभी साइकिल बनाने को विख्यात सोनीपत अब जल्द ही कार बनाने के लिए जाना जाएगा।
विज्ञापन


महानगर बनने की दिशा में बढ़ रहा सोनीपत अब कार बनाने जा रहा है। खरखौदा के औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में स्थापित किया गया मारुति का प्लांट अगले साल से कारों का उत्पादन करने लगेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल सोनीपत तरक्की में गुरुग्राम व फरीदाबाद से कभी काफी पीछे रह गया था। हालांकि अब सोनीपत विकास के सोपान पर आगे बढ़ चला है। मेट्रो प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुका है तो ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर मानेसर की ओर से सोनीपत की ओर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। सोनीपत में एटलस कंपनी ने साइकिल बनाने को पहली यूनिट वर्ष 1951 में लगाई थी। पहले यहां 120 साइकिल रोजाना बनती थी और 1990 के दौर तक देश के साथ विदेश तक मांग हुई तो 40 लाख साइकिल सालाना बनने लगी थी। हालांकि वर्ष 2003 तक कंपनी ने अपना कारोबार यहां से शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन



मारुति हर साल बनाएगी 10 लाख कार

सोनीपत में मारुति कंपनी पहुंच गई है। कंपनी की चौथी कार यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2025 में कार बनाना शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी के शुरू होने के बाद यहां हर साल 10 लाख कार बनेंगी। नए प्लांट के लिए पहले फेज में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। कंपनी के पास सोनीपत में इतनी जमीन है कि भविष्य में वह यहां और प्लांट स्थापित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed