फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Metro may extend to Krkuda: Hooda

खरखौदा तक हो सकता है मेट्रो का विस्तार : हुड्डा

Tue, 05 Aug 2014 11:58 PM IST
Sonipat
Sonipat Updated Tue, 05 Aug 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनके प्रयास से ही मेट्रो गुड़गांव और फरीदाबाद पहुंची है। बहादुरगढ़ को मेट्रो से जोड़ने का काम प्रगति पर है। भविष्य में मेट्रो को कुंडली तक लाया जा सकता है और मौका मिला तो मेट्रो का विस्तार खरखौदा तक किया जा सकता है।

उन्होंने स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 10 करोड़ और खरखौदा शहर के विकास के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने गांव पिपली में शहीद दलबीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और 60 बिस्तरों के अस्पताल बाईपास फेज 2 और तुर्कपुर सड़क विस्तार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

खरखौदा में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में आयोजित संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने  दोहराया कि वे एक एकड़ भूमि को भी सिंचित होने से नहीं रहने देंगे। इसके लिए चाहे उन्हें किसी रेट पर बिजली खरीदनी पड़े। महंगी बिजली खरीदने के बावजूद अन्य प्रदेशों की तुलना में हरियाणा में किसानों से सबसे कम दस पैसे प्रति युनिट वसूले जा रहे हैं। फसली ऋण को 11 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है। किसान व मजदूर की किसानी कार्य करते समय अप्राकृतिक मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए सहायता राशि देने का प्रावधान किया है। पंजीकृत दुधारू पशु की मौत होने पर मुआवजे की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने किसानों और मजदूरों के साथ-साथ सभी वर्गों के हितों की नीतियां बनाई हैं और लागू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जबकि भाजपा के केंद्र में सत्तारूढ़ होते ही उसका किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। कह सकते हैं कि किसी सरकार के कार्यों के आकलन के लिए दो महीने की अवधि कम है मगर पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जन्म से ही राजनीति की घुट्टी मिली है।
उनके दादा मातुराम व पिता रणबीर सिंह हुड्डा राजनीति के धुरंधर रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने सफलता से दस साल सरकार चलायी है। जिस उत्साह से कांग्रेस की रैलियों में भीड़ उमड़ रही है उससे स्पष्ट है कि तीसरी बार हमारी सरकार बनने जा रही है। रैली के संयोजक मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक जयवीर सिंह ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सीएम को सौंपा। विधायक जगबीर मलिक,श्रीकृष्ण हुड्डा, प्रदीप सांगवान, रमेश दहिया, जोगिन्द्र दहिया, कुलदीप पहलवान, पवन खरखौदा, सुरेन्द्र बाणिया, चांद पहलवान,अजीत सैनी,सुनील दहिया, रिंपल देवी, रोशनी, बल्लू ठेकेदार,मनोज रिढाऊ आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सीपीएस के भाषण में हुई हूटिंग
खरखौदा। संकल्प रैली में स्थानीय विधायक एवं सीपीएस के खिलाफ लोगों का रोष देखने को मिला। सीपीएस ने लेागेां को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके खिलाफ हूटिंग बढ़ती गई।
बाद में सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र को बीच में उठकर लोगों को संबोधित करना पड़ा। हुंआ यूं कि जब मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह भाषण देने लगे तो लोगों ने उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी का जवाब देने की नीयत से सीपीएस ऊंचा-ऊंचा बोलने लगे।
इसके बावजूद हूटिंग तेज होती गई। मंचासीन नेताओं में यह संदेश गया कि टिकट के एक दावेदार के इशारे पर हूटिंग हो रही है। आखिरकार मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो.बिरेन्द्र सिंह को कहना पड़ा कि वे राजनीतिज्ञ हैं और जो प्रदर्शित किया जा रहा है उसके निहितार्थ बखूबी समझते हैं। इसलिए अनावश्यक हो-हल्ला न करें,वरना इसका पासा उलटा भी पड़ सकता है। हूटिंग का प्रभाव यह हुआ कि मुख्यमंत्री ने भावी उम्मीदवार के नाम का कोई संकेत नहीं दिया।

हमें संघर्ष करना भी आता है: दीपेंद्र
खरखौदा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बार के रेल बजट में सोनीपत में प्रस्तावित रेल कोच फैक्टरी के लिए धनराशि आवंटित नहीं की गई है। हो सकता है धन की कमी के चलते ऐसा हुआ हो। यदि उसे अनयत्र स्थानांतरित करने की कोशिश की गई तो सोनीपत क्षेत्र के लोग चुप नहीं बैठेंगे और संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर को विश्वास दिलाया कि सोनीपत व रोहतक लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें जीतेंगे जिनमें खरखौदा नंबर वन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed