फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of drug free Haryana will reach everyone through cyclothon

Sonipat News: साइक्लोथॉन से जन-जन तक पहुंचेगा ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश

Sat, 22 Mar 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Message of drug free Haryana will reach everyone through cyclothon
सोनीपत। नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरने वाली साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) से जन-जन तक ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश पहुंचेगा। इसकी तैयारियों को लेकर खेल विभाग के प्रमुख सचिव नवदीप सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

वीसी के उपरांत उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को साइक्लोथॉन की तैयारियों को प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने व लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि यात्रा का उद्देश्य पूरा हो। साइक्लोथॉन की तैयारियों व रूट मैप को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन के रूट पर जगह-जगह यात्रा के स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हों, ताकि नशा मुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर फैले। बैठक में एसडीएम खरखौदा डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल को सोनीपत में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन
उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथॉन 14 अप्रैल को रोहतक की तरफ से सोनीपत की सीमा में प्रवेश करेगी। यह गांव सिसाना, खरखौदा, झरोठ, रोहट से होती हुई सोनीपत शहर में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का जिले में जनभागीदारी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। साइक्लोथॉन जिलावासियों को नशे के खिलाफ संदेश देगी। इसका उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुंचाना है। इसके लिए युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed