फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mess union secretary remained on hunger strike, registrar asked him to apologize

Sonipat News: मैस यूनियन सचिव अनशन पर डटे, कुलसचिव ने माफी मांगने के लिए कहा

Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mess union secretary remained on hunger strike, registrar asked him to apologize
फोटो 09- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में मैस कर्मचा
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में मेस कर्मचारी यूनियन के सचिव राजेश कुमार गोस्वामी को बिना कारण नौकरी से हटाए जाने के खिलाफ सर छोटू राम की प्रतिमा के सामने आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। मेस कर्मचारी भी उनके साथ धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे राजेश कुमार का वीरवार को काफी मेस कर्मियों ने समर्थन करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन किया। उन्होंने कहा कि यदि राजेश कुमार को दोबारा नौकरी पर नहीं रखा गया तो मेस बंद करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को आमरण अनशन शुरू किया गया था। अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजेश को न्याय देने के बजाय बुधवार को पुलिस बुलाकर मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है। कुलसचिव ने राजेश कुमार को कार्यालय में बुलाकर लिखित में गलती मानने पर नौकरी पर रखने की बात कही। राजेश ने कहा कि जब उन्होंने कोई गलती ही नहीं की तो वह माफी किस बात की माने। जब तक मुझे दोबारा नौकरी पर नहीं लिया जाता आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed