{"_id":"650c9e913d5672ea7408f947","slug":"mentally-disturbed-mcd-employee-shot-himself-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6416-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मानसिक रूप से परेशान एमसीडी कर्मी ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मानसिक रूप से परेशान एमसीडी कर्मी ने खुद को मारी गोली
Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित सौ फुटा रोड पर जाकर एमसीडी कर्मी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से पेट में गोली मार ली। वह मानसिक रूप से परेशान थे। उनके दोस्त को मामले का पता लगा तो उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। घायल ने मानसिक रूप से परेशान होने बात ही है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
ककरोई रोड निवासी गौरव (36) दिल्ली नगर निगम में कार्यरत हैं। वह बुधवार शाम को अपने दोस्त के साथ घर आए थे। वहां से कुछ देर बाद उनके दोस्त अपने घर चले गए। गौरव अपनी गाड़ी लेकर सेक्टर-23 स्थित सौ फुटा रोड पर पहुंचे और परिजनों को कॉल करने के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से पेट में गोली मार ली। मामले का पता लगते पर उनके दोस्त हर्ष मौके पर पहुंचे और उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना के बाद जांच अधिकारी संजय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व उनके दोस्त हर्ष के बयान दर्ज किए। शाम को पुलिस ने गौरव के बयान भी दर्ज किए। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने अपने पेट में गोली मार ली।
सेक्टर-23 में गाड़ी के अंदर एमसीडी कर्मी के पेट में गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उनके दोस्त व परिजनों के साथ ही घायल के बयान दर्ज किए है। उसने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत