{"_id":"6876b69d3b40652f51025888","slug":"members-of-the-retired-employees-union-staged-a-sit-in-protest-against-the-finance-bill-passed-in-parliamentmembers-of-the-retired-employees-union-staged-a-sit-in-protest-against-the-finance-bill-passed-in-parliament-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139380-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संसद में पारित वित्त विधेयक के विरोध में रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संसद में पारित वित्त विधेयक के विरोध में रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने दिया धरना
Wed, 16 Jul 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रिटायर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान संसद में पारित वित्त विधेयक 2025 का विरोध किया गया। धरने की अध्यक्षता जिला संयोजक महेंद्र सिंह भनवाला ने की। बैठक का संचालन शीलक राम मलिक ने किया। इस दौरान उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मुख्य वक्ता कृष्ण शर्मा ने बताया कि सरकार ने तय किया है कि 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिश का लाभ नहीं मिलेगा। यह केंद्र सरकार की दया पर निर्भर करेगा, जिससे सेवानिवृत कर्मचारियों में रोष है। पहले ही सेवानिवृत कर्मचारियों की अनेक सुविधाओं में कटौती की जा चुकी है। शीलक राम मलिक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ, तीन हजार रुपये प्रति मास मेडिकल भत्ता देने के साथ खाली पदों पर स्थायी नियुक्ति का प्रबंध सरकार करें। सरकारी पैनल वाले अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाए व पहले की तरह वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे हवाई यात्रा में किराये में छूट दी जाए। इस दौरान जयपाल खोखर, विजेंद्र दहिया, रमेश मोर, जयपाल राठी, जयभगवान दहिया, ओमप्रकाश मलिक, राजेंद्र मलिक भी मौजूद रहे। सर्व कर्मचारी संघ के उप प्रधान जनरल सिंह व ब्लॉक प्रधान आनंद हुड्डा ने भी धरने का समर्थन किया।