{"_id":"68e81d30f0eefbcf7c08c464","slug":"mehndi-adorns-their-hands-married-women-will-observe-a-fast-today-to-see-the-moon-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143587-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाथों पर सजी मेहंदी, आज व्रत रख चांद का दीदार करेंगीं सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाथों पर सजी मेहंदी, आज व्रत रख चांद का दीदार करेंगीं सुहागिनें
Fri, 10 Oct 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में करवाचौथ पर्व को लेकर हाथों पर मेहंदी लगवाती महि
सोनीपत। करवाचौथ पर वीरवार को बाजार में रौनक रही। मेहंदी लगवाने वालों के पास महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। शुक्रवार को सुहागिनें पतियों की लंबी उम्र लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत रख चांद का दीदार करेंगीं। सुहागिनों ने 16 श्रृंगार की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
करवाचौथ पर्व की खरीदारी के लिए वीरवार को शहर के मुख्य बाजार देर रात तक गुलजार रहे। महिलाओं ने खरीदारी के साथ हाथों पर मेहंदी लगवाई। बाजार व ब्यूटी पार्लरों में देर रात तक किसी महिला ने हाथों पर मेहंदी के सुंदर डिजाइन बनवाए तो किसी ने मेहंदी के डिजाइन में पति का नाम लिखवाया। बाजार में महिलाओं ने परिधान के मैचिंग की चूड़ियां व श्रृंगार के सामान की खरीदारी की।
सरगी व मिठाई की दुकानों पर भी रही भीड़
बाजार में दुकानों पर सरगी व मिठाई खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। महिलाओं ने खासकर सरगी के लिए चीनी से बने मीठे करवे की खरीदारी की। इसके अलावा महिलाओं ने सजे हुए मिट्टी केे करवे की खरीदारी की।
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त व चंद्रोदय का समय
आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर रात 10:54 बजे से प्रारंभ होकर 10 अक्तूबर शाम 7:38 बजे तक रहेगी। करवाचौथ का व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। इसके लिए पूजा शुभ मुहूर्त शाम 5:16 बजे से 6:29 बजे तक रहेगा। रात 8:47 बजे चांद उदय होने के बाद महिलाएं अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोल सकेंगी।
ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग फुल
करवाचौथ पर महिलाओं ने मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग करवा दी है। ओल्ड डीसी रोड स्थित मेकओवर संचालिका मोनिका ने बताया कि वीरवार को ब्यूटी पार्लरों पर फेशियल, थ्रेडिंग, ब्यूटी ट्रीटमेंट, मेकअप, हेयर कट, स्किन केयर के लिए महिलाओं की भीड़ रही। पर्व को लेकर महिलाओं को विशेष ऑफर भी दिए गए हैं। करवाचौथ पर मेकअप के लिए पार्लर पर 10 से 15 महिलाओं ने एडवांस बुकिंग करवाई है। ब्यूटी ट्रीटमेंट से लेकर मेकअप करवाने तक अलग-अलग पार्लरों पर महिलाओं को 2000 से 10000 रुपये तक के पैकेज दिए जा रहे हैं।