{"_id":"6af7796cc632b2f5da0d63f4","slug":"became-the-champion-in-the-inter-college-womens-badminton-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163859-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैंपियन रहीं खिलाड़ियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैंपियन रहीं खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन
-फाइनल में एमकेजेके कॉलेज रोहतक को हराया, तीन खिलाड़ियों का नार्थ जोन विश्वविद्यालय टीम में चयन
फोटो 05: मदवि, रोहतक में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीकाराम कन्या महाविद्यालय की टीम आयोजकों के साथ। स्रोत: महाविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से रोहतक आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। 11 और 12 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीम ने महारानी किशोरी जाट कन्या (एमकेजेके) कॉलेज रोहतक को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के साथ ही कॉलेज की तीन खिलाड़ियों नैंसी, सुनैना और मिनल का चयन नाॅर्थ जोन विश्वविद्यालय की टीम के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस सफलता से कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. ऊषा दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर तालमेल और खेल कौशल का परिचय दिया। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।