फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   meeting on agriculture bill, 54 villeges

सरकार से एमएसपी पर खरीद का कानून बनाने की मांग, किसानों की मांग पूरी करने वाली पार्टी का देंगे साथ

Mon, 28 Sep 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
meeting on agriculture bill, 54 villeges
गोहाना। गांव कथूरा में रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जहां बरोदा हलके के सभी 54 गांवों के लोगों के अलावा विभिन्न पार्टियों से नेताओं को बुलाया गया। पंचायत में सरकार से फसलों को एमएसपी पर खरीद के लिए कानून बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही कहा गया कि किसानों की मांगों को पूरी करने वाली पार्टी का चुनावों में साथ दिया जाएगा। वहां नेताओं से सवाल भी पूछे गए तो वह केवल किसानों के साथ खड़े रहने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

पंचायत में आप से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू, कांग्रेस से जितेंद्र हुड्डा, इंदूराज नरवाल, इनेलो से नफेसिंह राठी, जजपा से अभी नरवाल पहुंचे। किसानों ने महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुुंडू से पूछा कि जब वह पहले जिला परिषद के चेयरमैन थे तो क्या उस समय भी किसानों के धरने पर हमदर्दी जताने जाते थे। इस पर कुंडू ने कहा कि उस समय भी जब किसानों के आंदोलन होते थे और उनको सूचना मिलती थी तो वहां पर किसानों के साथ धरने पर समर्थन देने जाते थे। भाजपा ने चुनाव लड़ने का टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़ा और किसानों के हर आंदोलन में भाग ले रहा हूं। विधानसभा सत्र में भी किसानों की मांगों को उठा रहा हूं।
विज्ञापन

किसानों ने आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता से पूछा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल के पानी पर हरियाणा के किसानों का अधिकार क्यों नहीं बताया था। जिसपर उन्होंने कहा कि उस समय सीएम ने क्या बयान दिया था, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार ने न किसानों के कर्ज माफ किए और न ही देश के दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया। बरोदा हलका में आने वाले 54 गांवों से अगर कोई किसानों का उम्मीदवार आएगा, तब उनकी पार्टी उसका साथ देगी। इस तरह अन्य पार्टियों के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए किसान विरोध बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की हालत बहुत दयनीय
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि आज देश के किसान की हालत बहुत दयनीय है। मंडियों में फसलों के उचित दाम तक नहीं मिल रहे। किसानों ने सरकार से फसलों की एमएसपी पर खरीद के लिए कानून बनाने की मांग की। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बरोदा सीट पर उपचुनाव नजदीक है, इसलिए जिस पार्टी के नेता किसानों की मांगों को पूरा कराएंगे, उसका साथ दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता गांव के सरपंच सोनू नरवाल ने की। संयोजन राष्ट्रीय किसान महासंघ की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय नरवाल ने किया। इस दौरान किसान न्याय यात्रा के नेता डॉ. शमशेर सिंह, सेवा सिंह आर्य, स्वामी इंद्र सिंह, किसान नेता प्रदीप धनखड़, संदेश माजरा, गुरनाम संधू, संदीप चहल, मंगल दलाल अमित बल्हारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed