फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   meeting of haryana interpretur

जीएसटी लागू करने में मदद करें सभी पार्टियां

Mon, 31 Aug 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Mon, 31 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

आज देश और प्रदेश में व्यापार और उद्योग पूरी तरह से पिछड़ रहा है। चावल, ग्वार, कपास मिलों के साथ-साथ लगभग सभी उद्योग प्रदेश में नुकसान में चल रहे हैं। जबकि हर देश और प्रदेश की तरक्की व्यापार और उद्योग पर निर्भर करती है, इसलिए केंद्र और प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देकर व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने का काम करे।

विज्ञापन


व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलने से सरकार को पहले से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होगी और लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सभी राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध है कि वह जीएसटी लागू करने में सहयोग दें। यह बात हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कांन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने सोनीपत में कही। वह यहां आयोजित प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


सेक्टर-14 स्थित महाराज अग्रसेन भवन में रविवार को आयोजित सम्मेलन में प्रदेश भर से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा लगभग सभी जिलों से मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। सम्मेलन में व्यापारियों ने एक मांगपत्र तैयार किया। सम्मेलन के उपरांत व्यापार मंडल की ओर से पत्रकारवार्ता भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने की। कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि इस सरकार को बनाने में व्यापारियों का विशेष योगदान है और मेरा भी यही प्रयास है की सरकार के माध्यम में व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।

उन्होंने हर प्रकार का सहयोग देना का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक व सोनीपत जिला प्रधान संजय सिंगला ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। व्यापारियों द्वारा तैयार मांगपत्र को बजरंग दास गर्ग को सौंपा गया।

इन जिलों से पहुंचे प्रधान एवं पदाधिका
री
कार्यक्रम में कई जिलों से व्यापार मंडल के प्रधान एवं पदाधिकारी पहुंचे थे। प्रधानों में करनाल से जेआर कालरा, पानीपत से लक्ष्मी नारायण गुप्ता, सिरसा से हीरा लाल शर्मा, झज्जर से सोहन सिंह गुज्जर, हिसार से रमेश लौहीया, कैथल से श्रवण गोयल, जींद से ताराचंद जिंदल शामिल रहे।

इसके अलावा नगर प्रधान ईश्वर बंसल, गोहाना प्रधान विनोद जैन, हरियाणा कॉटन मिल एसोसिएशन प्रधान सुशील मित्तल, हरियाणा ग्वारगम एसोसिएशन प्रधान हनुमान केडिया, हरि हलवाई एसोसिएशन प्रधान जय प्रकाश, प्रदेश उपप्रधान पवन गोयल, सतीश छिकारा बहादुरगढ़, प्रदेश सचिव जगदीश तायल, पवन गर्ग हिसार, जगदीश पाहवा टोहाना, महासचिव भीम सैन बवेजा, प्रदेश प्रवक्ता महावीर कम्प्यूटर व किशोर नागपाल आदि व्यापारी प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

पत्रकारवार्ता में बोले सरकार को जल्द सौंपेंगे मांगपत्र
सम्मेलन के उपरांत प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों के मांग पत्र को जल्द ही सरकार को सौंप कर उनका समाधान कराया जाएगा। नए छोटे उद्योगों पर सरकार ने तीन साल तक कोई टैक्स ना लगा कर सराहनीय कार्य किया है किंतु पुराने उध्योगों को भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। मंदी के बावजूद व व्यापार कम होने के बावजूद भी हरियाणा सरकार का राजस्व 20 प्रतिशत बढ़ा है।

इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल, पूर्व चेयरमैन अरुण अग्रवाल, जिला प्रधान संजय सिंगला, सत्यप्रकाश वालिया, चेतन स्वरूप कुच्छल, संजय वर्मा, नरेंद्र धवन, ललित खत्री, पवन तनेजा, अरविंद मित्तल, राजीव गुप्ता, विपुल कुच्छल, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप खन्ना आदि व्यापारी उनके साथ थे।

विवाद में मोड़, दिव्या से मिले बजरंग दास
जिला व्यापार मंडल सोनीपत में कुछ समय पहले उठी चुनाव की मांग की वजह से जिला व्यापार मंडल और गीता भवन चौक मेन मार्केट एसोसिएशन के बीच जो विवाद चल रहा था। उसमें आज एक अहम मोड़ आया। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने सम्मेलन में जाने से पहले शहर के एक निजी रेस्तरां में मार्केट प्रधान दिव्या लाल व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान मार्केट और जिला व्यापार मंडल के बीच के विवाद को ख़त्म करने की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल को सौंपी गई है। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने यह आश्वासन भी दिया की विवाद खत्म होने के बाद व्यापारियों के हितों के लिये अगर व्यापार मंडल में संशोधन करने पड़े तो वह भी किया जायेगा।

ये रखी मांगें :-
* हरियाणा सरकार ने नई उद्योग नीति में छोटे उद्योगपतियों को नया उद्योग लगाने के लिए हरियाणा में लगने वाले सभी प्रकार के टैक्सों में 3 साल के लिए छूट देने की घोषणा की है, जो सराहनीय है। मगर यही छूट प्रदेश में लगे हुए सभी पुराने उद्योगों को भी तीन साल के लिए दी जाए।
* जीरी पर जो मार्केट फीस 4 प्रतिशत है, सरकार जीरी पर मार्केट फीस समाप्त करे।
* आटा, सूजी, मेदा, बेसन पर हरियाणा में 5 प्रतिशत वेट कर है, इन वस्तुओं पर से वेट कर मुक्त किया जाए।
* प्रदेश में चल रहे छोटे व बड़े उद्योगों को बिजली में 2 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सब्सिडी दी जाए।
* उद्योगों में भारी मंदी को देखते हुए उद्योगपतियों से 2 महीने का एडवांस सिक्योरिटी बिल लेने की योजना जो बिजली निगम ने बनाई है, वह ना लिया जाए
* उद्योगपतियों को कम ब्याज पर लोन देने का कानून बनाया जाए।
* व्यापारियों का मुफ्त बीमा योजना लागू करे।
* व्यापारी जो कर सरकार के खजाने में जमा कराता है, उसका 5 फीसदी कमीशन व्यापारियों को सरकार दे। ऐसा होने से व्यापारी और ज्यादा रात-दिन मेहनत करके सरकार के खजाने में पहले से ज्यादा राजस्व जमा करवायेगा।
* माह में दो शनिवार को बैंकों की छुट्टी नहीं होनी चाहिए, बल्कि रविवार को भी बैंक खुलने की व्यवस्था होनी चाहिए।
* कॉटन व्यापारियों पर 100 प्रतिशत स्क्रूटनी लगा कर गलत परंपरा की शुरुआत की है इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
* व्यापार कल्याण कोष जिसकी स्थापना की घोषणा की गई है, उसमें ग्रांट का भी प्रावधान हो और 5 लाख तक के नुकसान का मुआवजा भी जिला प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभाव से व्यापारी को दिया जाना चाहिए।
* सभी राजनीतिक पाटियों को जीएसटी लागू कराने में अपना योगदान देना चाहिए और खाद्य सामग्री टैक्स फ्री होनी चाहिए।

क्या कहते हैं व्यापार मंडल के पदाधिकारी
प्रदेश में अगर व्यापार और उद्योगों के अनुकूल नीति बनाई जाएगी तो सरकार और आम आदमी सभी के लिए अच्छा होगा। जब उद्योग-धंधे बढ़ेंगे तो रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हम हमेशा सरकार की ओर सहयोग की दृष्टि से ही देखते हैं।
- किशोर नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता
============
व्यापारी वर्ग हमेशा नफे की बात करता है कभी नुकसान की नहीं सोचता। व्यापारी को फायदा होगा तो वो रकार और आम लोगों का भी फायदा होगा। क्योंकि कोई भी व्यापार या उद्योग से सैकड़ों लोग जुड़े होते हैं।
अरुण अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष

सरकार को चाहिए कि जिन मांगों पर व्यापारी सहमत हुए हैं, उन पर सरकार भी सहमत हो जाए। वैसे भी हम कुछ नजायज नहीं मांग रहे। हम वो ही मांग रहे हैं, जोकि हमें मिलना चाहिए। उम्मीद भी यही है कि सरकार हमारी मांगें मान लेगी।

-सत्यप्रकाश वालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

सरकार और व्यापार हर राज्य और देश के लिए जरूरी है। सरकार से शासन चलता है तो व्यापार से हर आम आदमी की जिंदगी चलती है। इसीलिए जरूरी है कि दोनों के बीच तालमेल हो। सम्मेलन का एक उद्देश्य यह भी था।
-यशपाल अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed