{"_id":"601ae1138ebc3e74ad3a243b","slug":"meeting-industrial-area-road-farmers-sonipat-news-rtk5937070107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़क खाली कराने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़क खाली कराने पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़क खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बुधवार को किसान नेताओं संग प्रशासन व उद्यमियों की बैठक हुई। उद्यमियों ने सड़क खाली नहीं होने से बड़ा नुकसान होने की बात कही और कहा कि एक तरफ से करीब एक किमी सड़क खाली होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा। जिसपर किसान नेताओं ने अपनी बैठक में इसपर चर्चा करने की बात कही है, जिससे उद्यमियों की समस्या का समाधान किया जा सके।
एचएसआईआईडीसी कुंडली के कार्यालय में आयोजित बैठक में डीसी श्यामलाल पूनिया, एसपी जश्नदीप रंधावा, उद्यमी व किसान नेता मौजूद रहे। डीसी श्याम लाल पूनिया ने किसानों को उद्यमियों की मांग व समस्याओं से अवगत करवाया। जिस तरह से उद्यमियों ने किसानों की अभी तक मदद की है, अब किसानों को भी उनकी मांगों व समस्याओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनका समाधान करना चाहिए। किसानों को दो विकल्प देते हुए कहा कि इनमें से किसी पर भी सहमति बनाई जा सकती है। जिनमें से एक कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से ड्रेन नंबर आठ तक एक तरफ की सड़क खाली करने के लिए कहा गया तो औद्योगिक क्षेत्र से केएमपी तक सड़क खाली करने की बात कही गई। जिससे फैक्टरी तक सामान लाने-ले जाने की सुविधा मिलेगी। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि अन्य जिलों में औद्योगिक इकाइयों के लिए किसानों ने रास्ता दिया है। इस प्रकार यहां भी यह कदम उठाया जा सकता है। आपसी तालमेल से उद्यमियों की समस्या का समाधान हो सकता है।
किसान नेताओं ने कहा कि अपनी बैठक में वह इस बात को रखेंगे, जिससे उद्यमियों की समस्या का समाधान हो सके। किसानों ने कहा कि वह भी किसी का नुकसान नहीं चाहते। ग्रामीणों व औद्योगिक एसोसिएशन से मिले सहयोग को किसान कभी भुला नहीं सकेंगे। लेकिन वह यहां अपने स्तर पर कोई भी निर्णय नहीं लेंगे। किसान आंदोलन में शामिल सभी संगठनों व गैर-संगठित किसानों से विचार-विमर्श करने के बाद ही वह फैसला लेंगे। वहीं किसानों ने धरनास्थल पर बिजली, पानी व शौचालय समेत सफाई व्यवस्था को बेहतर किए जाने की मांग की। डीसी श्यामलाल पूनिया ने किसानों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। डीसी ने बताया कि फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से धरनारत किसानों को पेयजल के लिए 27 टैंकर लगवा रखे हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि प्रशासन के साथ निरंतर बातचीत के लिए बनाई गई किसानों की कमेटी को दोबारा सक्रिय, जिससे प्रशासन व किसानों के बीच संवाद बना रहे। इस दौरान ट्रेनी आईएएस सलोनी शर्मा, एसडीएम विजय सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र, डीएसपी विरेंद्र सिंह, कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन से धीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।