फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Meeting held in Badkhalsa on Bhagat Singh's birth anniversary; call to struggle against injustice.

Sonipat News: भगत सिंह जयंती पर बढ़खालसा में सभा, अन्याय के खिलाफ संघर्ष का आह्वान

Tue, 29 Sep 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Meeting held in Badkhalsa on Bhagat Singh's birth anniversary; call to struggle against injustice.
फोटो: सोनीपत के गांव बढ़खालसा में हुई सभा के दौरान उप​स्थित ग्रामीण। स्रोत: संगठन
सोनीपत। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर सोमवार को बढ़खालसा गांव में सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता गांव निवासी रणजीत सिंह ने की, जबकि संचालन एआईयूटीयूसी के जिला सचिव बलवान सिंह ने किया। मुख्य वक्ता एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि भगत सिंह का उद्देश्य केवल अंग्रेजों से आजादी हासिल करना नहीं, बल्कि शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना भी था।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह राठी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने मजदूरों और किसानों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को रोहतक के बोहर गांव स्थित नांदल भवन में महापंचायत आयोजित की जाएगी। उनके अनुसार, महापंचायत में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मजदूर विरोधी कानून, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और अमेरिकी ट्रेड डील समेत मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव जयकरण दहिया, विशंभर दास, सुरेंद्र सिंह और नरेंद्र दहिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed