फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical wards in the hospital are full, patients are upset due to non-availability of beds

Sonipat News: अस्पताल में मेडिकल वार्ड फुल, बेड नहीं मिलने से मरीज परेशान

Sun, 08 Sep 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Medical wards in the hospital are full, patients are upset due to non-availability of beds
फोटो 28. सोनीपत के नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड के बाहर बेड मिलने का इंतजार मरीज। संवाद
सोनीपत। मौसम परिवर्तन के चलते इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों का नागरिक अस्पताल में तांता लग रहा है। इसके चलते बेड की संख्या कम पड़ रही है। शनिवार को सुबह 11 बजे आपातकालीन कक्ष से मरीजों को मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन मेडिकल वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं था। इसके कारण मरीजों को काफी देर वार्ड के बाहर ही इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। यहां ओपीडी रोजाना 1700 से ज्यादा हो रही है। 200 बेड की क्षमता के इस अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने में परेशानी आ रही है। उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए सुविधाएं कम पड़ रही हैं। बेड न मिलने के कारण उन्हें मजबूरन दवा देकर वापस घर भेज दिया जाता है। कुछ मरीज की हालत ज्यादा खराब होने के कारण नीचे फर्श पर ही बैठना पड़ रहा है। शुक्रवार को मेडिकल वार्ड में मरीज वार्ड के बरामदे में बेड मिलने का इंतजार करते रहे। वार्ड में पहले भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज करके आपातकालीन कक्ष आए मरीजों को बेड दिया गया।
विज्ञापन

प्रसव कक्ष में एक बेड पर दो महिलाओं को लेटना पड़ रहा
नागरिक अस्पताल में प्रसव वार्ड में भी यही हाल है। गर्भवती महिलाओं को एक बेड पर ही समायोजन करना पड़ता है। एक ही बेड पर दो प्रसव के बाद महिला व बच्चों को लेटना पड़ता है। वहीं एक दिन में रोजाना लगभग 16 से 17 डिलीवरी की जाती है। प्रसव के बाद 24 घंटे रखा जाता है। इसके बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में आए परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों को इस मौसम में बचाव करना चाहिए। जरूरी होने पर मरीजों को मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है।
- डॉ. शैलेंद्र राणा, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed