{"_id":"5eb2fa6f8ebc3e08ed24660a","slug":"medical-college-video-viral-patient-food-sonipat-sonipat-news-rtk553879212","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में पूरा खाना तक नहीं मिल रहा, गुणवत्ता भी ठीक नहीं होने का आरोप, मरीजों ने वायरल की वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में पूरा खाना तक नहीं मिल रहा, गुणवत्ता भी ठीक नहीं होने का आरोप, मरीजों ने वायरल की वीडियो
विज्ञापन
सोनीपत। बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के लिए कोविड अस्पताल बनाकर हर तरह से बेहतर सुविधा होने का दावा भले ही प्रशासन व कालेज प्रबंधन करता हो। लेकिन मरीजों ने खाने की गुणवत्ता खराब होने के आरोप लगाए है। इसके साथ ही पूरा खाना तक नहीं देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। उससे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब भी खाना व व्यवस्था बेहतर होने का दावा कर रहा है।
सोनीपत, पानीपत और जींद के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के लिए खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल बनाया गया है। जहां मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसके साथ ही मेडिकल कालेज की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। वहां पिछले कई दिनों से जूनियर डॉक्टर सुविधाएं नहीं मिलने के साथ ही अव्यवस्था होने का आरोप लगाते हुए रोष जता रहे हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं अब कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने खाने की गुणवत्ता को खराब बताया है तो वहां खाना भी पूरा नहीं देने के आरोप लगाए गए है। मरीजों ने आरोप लगाया है कि उनको केवल तीन रोटी मिल रही है और वह रोटी मांगते हैं तो खत्म होने की बात कही जाती है। आरोप है कि दलिया व दूध की गुणवत्ता ठीक नहीं है तो पानी लेने जाते है तो उनको घंटों तक खड़ा रखा जाता है। इसके अलावा खाना भी पॉलीथिन में दिया जा रहा है, जिसे सरकार ने बैन कर दिया है। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने इसकी पूरी वीडियो बनाकर वायरल की है और मेडिकल कालेज प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठाए है।
वर्जन
मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है और उनके लिए अलग से बेहतर प्रबंध किए गए है। मरीजों को इस तरह की बात करने की जगह डॉक्टरों का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
- डा. रेनू गर्ग, डायरेक्टर बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां