फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   medical collage

बीपीएस मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स की भर्तियों में खेल, सीएम तक शिकायत पहुंचने पर जेई का चार्ज छीना

Sat, 27 Jul 2019 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
medical collage
सोनीपत। भगत फूल सिंह मेडिकल कालेज खानपुर कलां में अभी तक 2011 से 2016 तक की भर्तियों के घपले ही जांच पूरी नहीं हो सकी है। लेकिन अब वहां आउटसोर्स की भर्तियों में खेल किए जाने का आरोप लग गया है। कालेज में कई अधिकारियों पर अपने परिजनों व रिश्तेदारों को आउटसोर्स के बड़े पदों पर भर्ती कराने का आरोप लगाया गया है। आउटसोर्स पर भर्ती किए जाने वालों से रिश्वत मांगने के साथ ही नहीं देने पर हटाए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस पूरे मामले की शिकायत एसीएस, मंत्री के साथ ही सीएम के पास तक की गई है और उसमें कालेज की डायरेक्टर तक को घेरते हुए ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया गया है। इस तरह भर्तियों में खेल किए जाने का आरोप लगते ही एक जेई से आउटसोर्स के वेतन समेत अन्य का चार्ज छीनकर पूर्व डायरेक्टर को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां में आउटसोर्स की भर्तियों में गड़बड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए विभाग के एसीएस के अलावा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सीएम मनोहर लाल को शिकायत भेजी गई है। उस शिकायत भेजने वाले ने अपना नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन उसने जिस तरह के सबूत शिकायत के साथ भेजे है और शिकायत में तथ्य बताए है। उससे मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया है, क्योंकि उस शिकायत में आउटसोर्स पर जिनको बड़े पदों पर भर्ती किया गया है। उन सभी के नाम के साथ मेडिकल कालेज के अधिकारियों के साथ संबंध तक उजागर किए है और किसी अधिकारी ने अपनी पत्नी तो किसी ने अपने साले को आउटसोर्स पर भर्ती कराया हुआ है। इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि जिन लोगों को आउटसोर्स पर भर्ती किया गया है, उनसे रुपये मांगे जाते है और उनको रुपये नहीं देने पर नौकरी से हटा दिया जाता है। इसके साथ ही कई ऐसे कर्मचारियों के नाम बताए गए है, जिनका वेतन किसी अन्य के खाते में जाने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि मेडिकल कालेज की डायरेक्टर कोई ध्यान नहीं देती है, इसलिए इस तरह का खेल चल रहा है। इस तरह की शिकायत होने पर आउटसोर्स से जुड़ा काम देख रहे एक जेई का चार्ज पूर्व डायरेक्टर डा. एपीएस बत्रा को दिया गया है और इस मामले में जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

मुझे एक जेई का चार्ज भी सौंपा गया है, जिससे आउटसोर्स के कर्मियों का वेतन संबंधी सभी जिम्मेदारी मेरे पास आ गई है। यह बताया गया है कि कोई शिकायत होने के कारण ऐसा हुआ है। इससे ज्यादा मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एपीएस बत्रा, पूर्व डायरेक्टर मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed