फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MDU gave scholarship to six meritorious girl students

Sonipat News: एमडीयू ने मेरिट लेने वाली छह छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
MDU gave scholarship to six meritorious girl students
फोटो 14- सोनीपत के खरखौदा के कन्या महाविद्यालय में स्टाफ सदस्यों के साथ एमडीयू से छात्रवृत्ति प
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय खरखौदा के विभिन्न संकाय की छह छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की मेरिट सूची में टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। एमडीयू की ओर से जारी विभिन्न संकाय की मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय व टाॅप 10 में स्थान प्राप्त करने वाली इन छात्राओं को 2500-2500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. प्रमिला ने सोमवार को छात्राओं को चेक वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं में खुशी, रश्मि, तमन्ना, चिंकी, तनु दहिया व साक्षी शामिल रही। प्राचार्य डाॅ. प्रमिला ने कहा कि यह छात्राओं की कड़ी मेहनत व लगन का ही परिणाम है कि इन्होंने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह आगे भी पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता व महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed