फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MCA notice at the gate of syrup manufacturer, ban on import

संशोधित : जानलेवा कफ सिरप : सिरप निर्माता कंपनी के गेट पर एमसीए का नोटिस, आयात पर रोक

Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
MCA notice at the gate of syrup manufacturer, ban on import
सोनीपत। कुंडली स्थित दवा निर्माता कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल पर शिकंजा कसा जाने लगा है। वीरवार को दिनभर जांच के बाद शुक्रवार सुबह फिर से ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) व औषधि नियंत्रण विभाग की टीम कंपनी में पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही शुक्रवार को कंपनी के गेट पर मेडिसन कंट्रोल एजेंसी (एमसीए), गाम्बिया की तरफ से भी नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में कंपनी की दवाओं के आयात पर रोक लगा दी गई है। कंपनी ने जमा स्टॉक को क्वारंटीन करने के आदेश भी दिए हैं। नोटिस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी गाम्बिया के कार्यकारी निदेशक के भी हस्ताक्षर हैं। नोटिस में 21 दिन के अंदर दस्तावेज पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अफ्रीकी देश गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कफ सिरप बनाने वाली मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्रवाई हो रही है। गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी। डब्ल्यूएचओ की जांच में चार कफ सिरप प्रोमेथाजिन ओरल सल्यूशन बीपी, कोफिक्सनालिन बेबी कफ सिरप, माकॉफ बेबी कफ सिरप और माग्रिप एन कोल्ड सिरप शामिल है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से कहा गया है कि इन दवाओं के निर्माण में प्रयुक्त साल्ट मिश्रण तय मानकों के अनुसार नहीं हुआ। इसके लिए सिरप को प्रतिबंधित करने के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। वीरवार को केंद्र व प्रदेश की टीमों ने कंपनी में दिनभर जांच की थी और पांच सैंपल लेकर केंद्रीय प्रयोगशाला कोलकाता में भेजे थे। एक जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रयोगशाला से दो सप्ताह में प्राथमिकता के आधार पर जांच रिपोर्ट भेजने को कहा है। वीरवार रात करीब 10 बजे तक टीमें जांच करती रहीं। इसके बाद शुक्रवार को दूसरे दिन राज्य औषधि नियंत्रक मनमोहन तनेजा टीम के साथ फैक्टरी पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। टीम ने दूसरे दिन कंपनी में बनने वाली अन्य दवाओं के भी सैंपल लिए हैं। उनकी भी जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को फैक्टरी के गेट पर एमसीए, गाम्बिया की तरफ से एक नोटिस चस्पाया गया। नोटिस में कंपनी को 21 दिन के अंदर संबंधित प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने तक कंपनी की किसी भी दवा का आयात नहीं हो सकेगा। क्वारंटीन किए गए पूरे स्टॉक की एमसीए की तरफ से मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी से जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा संदिग्ध चारों कफ सिरप के साथ ही अन्य उत्पादों के आयात पर भी रोक लगाई गई है। कंपनी के आईएसओ व डब्ल्यूएचओ प्रमाणपत्र को भी चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दिनभर बंद रहा गेट
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी का गेट दूसरे दिन भी बंद रहा। अंदर से कोई बाहर नहीं आया, जबकि सुबह ही जांच अधिकारी कंपनी के अंदर गए थे। उनके अलावा किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। हरियाणा के ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारियों के साथ कंपनी में पहुंचे और कई घंटे तक दस्तावेज खंगाले। टीमें देर शाम तक कंपनी में जांच करती रहीं। इस दौरान बाहर खड़े पत्रकारों को फोटो लेने व वीडियो बनाने पर टोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सैंपल लेकर कोलकाता भेजे गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। वीरवार देर रात तक टीम डटी रही, शुक्रवार को भी सुबह से दस्तावेजों की जांच जारी है। पूरे मामले में बारीकी से जांच जारी है। कुछ अन्य दवाओं के भी सैंपल लिए गए हैं।
मनमोहन तनेजा, राज्य औषधि नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed