{"_id":"578686234f1c1b3f4113e0fd","slug":"mc-workers-protest-protest-at-mc-office-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्यालय पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्यालय पर प्रदर्शन
Sonipat
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी न होने के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन भी सरकार व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एक बार फिर मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया है। बुधवार को कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने निगम में बढ़ रही ठेकेदारी प्रथा को लेकर भी रोष जताया। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मियों को पक्का करने, खाली पदों को भरने जाने समेत कई अन्य मांगें प्रस्तुत की।
कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नरेश बोहत ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय अधिकारी भी उनकी कार्यालय स्तर की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने कहा कि ठेका प्रथा बंद की जाए, कच्चे व ठेके पर लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसके अलावा कई अन्य मांगे भी लंबित पड़ी है, जिसे पूरा किया जाए। इस अवसर पर सचिव राजा भाई, अजित सिंह, कृष्ण, धर्मवीर बोहत, दलराज, गोपीराम, शक्ति, विमल, कमलेश, हुड्डा वर्कर्स यूनियन के नेता बिजेंद्र चहल, मुकेश शर्मा, नरेश मलिक, दर्शन लाल, राजवीर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।