फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mc workers protest, protest at mc office, sonipat

नगर निगम कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
mc workers protest, protest at mc office, sonipat
Protest Shimla
मांगें पूरी न होने के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन भी सरकार व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एक बार फिर मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया है। बुधवार को कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने निगम में बढ़ रही ठेकेदारी प्रथा को लेकर भी रोष जताया। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मियों को पक्का करने, खाली पदों को भरने जाने समेत कई अन्य मांगें प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नरेश बोहत ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय अधिकारी भी उनकी कार्यालय स्तर की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने कहा कि ठेका प्रथा बंद की जाए, कच्चे व ठेके पर लगे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसके अलावा कई अन्य मांगे भी लंबित पड़ी है, जिसे पूरा किया जाए। इस अवसर पर सचिव राजा भाई, अजित सिंह, कृष्ण, धर्मवीर बोहत, दलराज, गोपीराम, शक्ति, विमल, कमलेश, हुड्डा वर्कर्स यूनियन के नेता बिजेंद्र चहल, मुकेश शर्मा, नरेश मलिक, दर्शन लाल, राजवीर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed