फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor takes a tough stance on contaminated water; orders immediate elimination of leakages and cross-connections.

Sonipat News: दूषित पानी पर मेयर सख्त, लीकेज और क्रॉस कनेक्शन तत्काल खत्म करने के आदेश

Tue, 07 Jul 2026 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
Mayor takes a tough stance on contaminated water; orders immediate elimination of leakages and cross-connections.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अ​​धिकारियों की बैठक लेते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। शहर में दूषित पेयजल और अनियमित जलापूर्ति की लगातार मिल रही शिकायतों पर मेयर राजीव जैन ने सोमवार को सख्त रुख अपनाया। नगर निगम आयुक्त कार्यालय में जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्होंने साफ कहा कि भीषण गर्मी के बीच नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

बैठक में शहर की लगभग एक दर्जन कॉलोनियों में दूषित पानी पहुंचने की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं वहां तत्काल संयुक्त टीम भेजकर विस्तृत सर्वे कराया जाए। दूषित पेयजल के वास्तविक कारणों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां भी पेयजल लाइन में लीकेज, सीवरेज लाइन से क्रॉस कनेक्शन या अन्य तकनीकी खामियां मिलें उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने खराब पड़े ट्यूबवेलों को जल्द चालू कराने, जलापूर्ति से जुड़े वाल्वों की समयबद्ध मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी वाटर बूस्टिंग स्टेशनों पर मोटरों की नियमित जांच करने और किसी भी मोटर में खराबी आने पर जलापूर्ति बाधित न हो इसके लिए अतिरिक्त मोटरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, कार्यकारी अभियंता पद्मभूषण और राहुल पूनिया, उपमंडल अभियंता देवेंद्र खासा, मंजीत दहिया, अमित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी, सुधीर मोर, रोहताश, अमित और साहिल देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed