फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: Congress formed six committees, Rajiv Saroha chairman of manifesto committee.

मेयर उप चुनाव: कांग्रेस ने गठित की छह कमेटियां, राजीव सरोहा मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन

Wed, 12 Feb 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: Congress formed six committees, Rajiv Saroha chairman of manifesto committee.
सोनीपत। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल के कांग्रेस भवन में पहुंचे। उन्होंने मेयर उप चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशानुसार छह कमेटियों का गठन किया गया। स्क्रूटनी कमेटी, मेनिफेस्टो कमेटी, मीडिया कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी, लीगल कमेटी, कैंपेन कमेटी का गठन किया गया है। स्क्रूटनी कमेटी के चेयरमैन पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, लीगल कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता प्रेम अत्री, मीडिया कमेटी का चेयरमैन अनंत दहिया, सोशल मीडिया कमेटी का चेयरमैन जयभगवान आंतिल, कैंपेन कमेटी का चेयरमैन पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया को बनाया गया है। साथ ही सभी कमेटियों में सदस्य का भी नियुक्त कर दिया गया है। इसके उपरांत सभी कमेटी अपने-अपने विभाग के अनुसार चुनाव को गति देने का काम करेगी। इस दौरान सोनीपत चुनाव प्रभारी रघुबीर तेवतिया, विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर सिंह मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed