फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Matrishakti Udyamita Yojana Women are being given loans up to five lakhs

Sonipat News: मातृशक्ति उद्यमिता योजना...महिलाओं को दिया जा रहा पांच लाख तक का ऋण

Thu, 09 Jan 2025 07:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Matrishakti Udyamita Yojana Women are being given loans up to five lakhs
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि जिन प्रार्थी महिलाओं की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच एवं वार्षिक पारिवारिक आय 5 लाख से कम होगी वह इस योजना की पात्र होंगी। बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। प्रार्थी महिला को किसी भी बैंक ने ऋण का डिफाल्टर घोषित न किया हो। इस योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्ष तक सात फीसदी ब्याज पर अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed