फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maruti-Suzuki will invest 18 thousand crores in Kharkhoda, the doors of employment will open

मारुति-सुजुकी खरखौदा में करेगी 18 हजार करोड़ का निवेश, रोजगार के खुलेंगे द्वार

Wed, 24 Aug 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Maruti-Suzuki will invest 18 thousand crores in Kharkhoda, the doors of employment will open
औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी), खरखौदा में मारुति-सुजुकी की तरफ से 900 एकड़ में लगाए जा रहे प्लांटों में करीब 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी अपने प्लांट को वर्ष 2025 में शुरू करने की बात कह रही है। लेकिन सरकार ने कंपनियों को दो साल में ही प्लांट शुरू करने के लिए कहा है। ऐसे में वर्ष 2024 तक प्लांट में प्रोडक्शन शुरू होना चाहिए। मारुति-सुजुकी के इन प्लांटों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंस से करेंगे।
विज्ञापन

आईएमटी में आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहेंगे। इन प्लांटों से खरखौदा की तस्वीर व तकदीर बदल जाएगी। इससे रोजगार भी काफी सृजित होंगे। मंगलवार को एथनिक इंडिया राई में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के चीफ को ऑर्डिनेटर सुनील शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान उद्योगपतियों के साथ बैठक की। शर्मा ने कहा कि खरखौदा आईएमटी में मारुति-सुजुकी के प्लांट आने से इस क्षेत्र में ढांचागत विकास होगा। यहां गुरुग्राम आईएमटी से भी ज्यादा तेजी से विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरखौदा में स्थापित होने वाला आईएमटी विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होगा। इस क्षेत्र में करीब 900 एकड़ में स्थापित होने वाले मारुति-सुजुकी उद्योग स्थापित होने से करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चार वर्ष के अथक प्रयास के बाद इस उद्योग को खरखौदा में लाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस आईएमटी क्षेत्र के पूर्ण हो जाने से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होगा। इस क्षेत्र में एक हजार इकाइयों को प्लांटों का आवंटन किया जा चुका है और अन्य के लिए प्रक्रिया जारी है। इतनी बड़ी कंपनी की स्थापना से इस क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे। उन्होंने अपने अनुमान के मुताबिक कहा कि प्रदेश के लगभग 2.5 लाख परिवारों में से करीब 50 हजार परिवारों को इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त होगा। औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षण संस्थान, आवास, अस्पताल की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के प्रधान राजीव दहिया ने कहा कि खरखौदा जैसे क्षेत्र में मारुति-सुजुकी के प्लांट की स्थापना पूरे क्षेत्र के भविष्य की लाइफलाइन होगी। उन्होंने कुंडली, राई, बड़ी व मुरथल औद्योगिक क्षेत्रों से आए उद्योगपतियों को 28 अगस्त को होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान एचएसआईआईडीसी के डीजीएम सतीश बंसल, विकास गुप्ता, मनोज बंसल व मंजीत बल्हारा स्टेट मैनेजर खरखौदा भी मौजूद थे।

मारुति को जल्द प्रोडक्शन शुरू करने के साथ हमने भी विकास बढ़ाने का लिया टारगेट
सुनील शर्मा ने बताया कि सरकार चाहती है कि मारुति दो साल के अंदर यहां प्रोडक्शन शुरू कर दे। इसके साथ ही मैंने भी टारगेट लिया है कि खरखौदा आईएमटी में इतनी तेजी से विकास कराया जाए कि किसी उद्योगपति को परेशानी न हो। इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए अभी से तेजी से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed