फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman's body found hanging in the house, dowry murder case filed

घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in the house, dowry murder case filed
नागरिक अस्पताल में महिला का शव लेने पहुंचे परिजनों से बातचीत करता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव भैंसवाल कलां में एक विवाहिता का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम के साथ ही विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतका की भाभी ने ननद की सास, पति, ससुर व देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस पर सदर थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव मदीना निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद गीता (27) की शादी 17 मई, 2019 में गांव भैंसवाल कलां निवासी मनीष के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कुछ ही दिन बाद उससे दहेज की मांग करने लगे। अनीता के अनुसार वर्ष 2007 में गीता के पिता और जनवरी में हरियाणा पुलिस में नियुक्त उसके इकलौते भाई नसीब का निधन हो चुका है। इसके बाद भी गीता के ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर गीता के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते थे। अनीता का कहना है कि वीरवार को गीता के ससुराल पक्ष के लोगों का उनके पास फोन आया। उन्होंने बताया कि गीता ने फंदा लगा लिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो गीता का शव नीचे कमरे में चारपाई पर था। जब ससुराल पक्ष के लोगों ने ऊपर कमरे में फंदा लगाने की बात कही थी। अनीता का आरोप है कि गीता की उसकी सास सरोज, पति मनीष, ससुर नरेश व देवर मुकेश ने दहेज के लिए हत्या की है। इस पर पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वर्जन
गांव भैंसवाल कलां में महिला के फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने निरीक्षण के बाद शव नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका की भाभी ने उसके पति, सास, ससुर व देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। चारों पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर विवेक मलिक, सदर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed