फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, dowry murder alleged

Sonipat News: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 18 Nov 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, dowry murder alleged
फोटो :35: साक्षी का फाइल फोटो।
सोनीपत। गांव नांगल कलां में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दीपालपुर निवासी प्रेम सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी साक्षी का विवाह वर्ष 2022 के मार्च माह में गांव नांगल कलां के विजय से किया था। सामर्थ्य अनुसार उपहार देने के बाद भी बेटी को तंग किया जाने लगा। बेटी ने बेटे को जन्म दिया तो उन्होंने उपहार की रस्म में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। उसके बाद भी बेटी को तंग किया गया। आरोप है कि विजय अन्य लड़कियों से बातचीत करता था, जिसे लेकर बेटी मना करती तो उसे धमकी दी जाती थी। अब उन्हें सूचना मिली कि साक्षी की मौत हो गई है। उसका दाह संस्कार करने के लिए शव को लेकर दीपालपुर आए या नांगल कलां ले जाए। जब उन्होंने र्बेटी की मौत के कारण जानने का प्रयास किया तो कोई जानकारी नहीं दी। अपने स्तर पर जांच करने पता लगा कि विजय, उसके भाई, भाभी व मां ने मिलकर उनकी बेटी को पीटा था। बाद में फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मामले में कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed