फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman commits suicide by swallowing poisonous substance

Sonipat News: विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Thu, 13 Jun 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by swallowing poisonous substance
सोनीपत : दहेज प्रताडऩा से तंग विवाहिता ने सेक्टर-15 स्थित अपने मायके में जहर खा लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता के बयान पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सीमा की शादी 4 दिसंबर, 2022 को गोहाना के आदर्श नगर निवासी प्रवीन के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति प्रवीन, जेठ, ससुर और ननद दहेज की मांग करते थे। दहेज को लेकर सीमा के साथ मारपीट की जाती थी। उस पर दहेज लाने का दबाव डालते थे। बिजेंद्र का कहना है कि उसने दो बार में ढाई लाख रुपये भी दिए। इसके बावजूद भी बुरा बर्ताव जारी रहा। मारपीट कर उसका पति प्रवीन उसे घर छोड़ गया। सीमा उनसे लगातार संपर्क करती रही, लेकिन वह लेने के लिए नहीं आया। जब भी बात करते तो उन्होंने दहेज की मांग की। जिसके चलते सीमा डिप्रेशन में आ गई। वह बीमार रहने लगी। सीमा ने मंगलवार की रात को जहरीला पदार्थ निकल लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed