{"_id":"9577279aeb76afc9aa006267f82371da","slug":"married-to-death-in-suspicious-circumstances-of-the-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से विवाहिता की मौत
सोनीपत, अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके ओमेक्स सिटी के एक फ्लैट में एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में चुन्नी के सहारे कुंडे से लटकी मिली। जानकारी पर ससुरालीजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया। मृतका सोनीपत के एक इंजीनियरिंग संस्थान में एम टेक की छात्रा थी।
मृतका के माता-पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत के पास टीडीआई सिटी कुंडली के निवासी उमेद सिंह की बेटी सावन उर्फ ज्योति का विवाह दो मार्च को बहादुरगढ़ के परनाला निवासी रूपेंद्र के साथ हुआ था। विवाह के तीन महीने बाद रूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ ओमेक्स सिटी में एक फ्लैट में रहने लगा।
विज्ञापन
सोमवार देर रात सावन संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के कुंडे से चुन्नी के सहारे लटकी मिली, जानकारी पर रूपेंद्र और उसके परिजन रात एक बजे के बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डाक्टरों ने सावन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद सावन के पिता उमेद सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे उन्हें फोन काल आई कि सावन की हालत खराब है, आ जाओ। फोन सुनते ही वह अपने बेटे के साथ बहादुरगढ़ में अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी मृत मिली। उमेद सिंह ने मामले की जानकारी सेक्टर-6 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह और एफएसएल टीम ने अस्पताल और ओमेक्स स्थित फ्लैट के कमरे में भी मामले की जांच की। सावन के पिता उमेद सिंह के बयान पर पुलिस ने सावन के पति रूपेंद्र हुड्डा, जेठ रूप, जेठानी प्रोमिला, सास मूर्ति व रूपेंद्र की मौसी नीलम के खिलाफ केस दर्ज किया है। सावन की सास, जेठ व जेठानी परनाला के पास ही अपने घर में रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवा दिया है। सावन के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर सावन की हत्या का आरोप लगाया है।
उमेद सिंह ने कहा कि शव के गले पर जो निशान है वह रस्सी का प्रतीत होता है, जबकि जिस कमरे में सावन की मौत हुई वहां छत से चुन्नी लटकी हुई मिली है। उमेद का आरोप है कि रस्सी से गला घोंटकर उनकी बेटी की हत्या की गई, जिसके बाद शव को चुन्नी से कुंडे के सहारे लटका दिया गया, जिससे आत्महत्या लगे। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि सावन ने चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
सावन सोनीपत के भगवान महावीर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग में एम-टेक अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी। सावन की दादी प्रेम ने बताया कि उनकी बेटी बहुत प्रतिभाशाली छात्रा थी। उसने बी-टेक अंतिम सेमेस्टर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में टॉप किया था। प्रेम ने कहा कि विवाह के कुछ ही दिन बाद उसकी सास उसे तंग करने लगी थी। सोमवार रात मौत से चार दिन पहले रूपेंद्र ने सावन से उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। उन्होंने रूपेंद्र, उसकी मां, भाई, भाभी व मौसी पर सावन की हत्या करने का आरोप लगाया है।