फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Markets were buzzing on Karva Chauth festival

करवा चौथ पर्व पर बाजार हुए गुलजार

Fri, 22 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Markets were buzzing on Karva Chauth festival
कोरोना महामारी का प्रभाव भले ही न के बराबर रह गया हो, लेकिन बाजार पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। यही कारण है कि मेहंदी लगाने वालों को पिछले वर्षों के मुकाबले बेहद कम दाम मिल रहे हैं। हालांकि उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग आ रही है। इससे मेहंदी लगाने वालों को इस बार भी अच्छी कमाई होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। करवा चौथ की तैयारी को लेकर महिलाएं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। यही कारण है कि बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाएं अभी से खरीदारी में जुट गई हैं। मेहंदी लगाने वालों व ब्यूटी पार्लर्स पर एडवांस बुकिंग होने लगी है। अधिकतर महिलाएं तो कोरोना महामारी से बचने के लिए सुरक्षा मानक अपनाने भी भूल गई हैं। बाजार में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

यहां लगती है मेहंदी लगाने वालों की लाइन
पूरे साज-शृंगार के साथ मेहंदी के बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा ही माना जाता है। शादी की तरह ही महिलाएं करवाचौथ पर भी दुल्हन की तरह ही सजती-संवरती हैं। यही कारण है कि बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही है। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, सेक्टर-14, 15 मार्केट, गुड़मंडी, गोहाना रोड, सहित विभिन्न स्थानों पर मेहंदी लगाने वालों की लाइन लगनी लगी है। बाजार में बढ़ती भीड़ को देख दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलरी व ड्रेस की होने लगी बुकिंग
सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी सैलून में भी पहले से ही बुकिंग होने लगी है। कामकाज में व्यस्त महिलाएं बिना किसी झंझट व कम बजट में कुछ अलग दिखने की चाहत में पार्लर द्वारा दी जा रही सुविधा का लुत्फ उठा रही हैं। पार्लर में मेकअप, फैशियल के साथ ज्वेलरी व ड्रेस की भी बुकिंग करवाई जा रही है।
मैं मूलरूप से मथुरा का रहने वाला हूं और करीब 20 साल से सोनीपत में रहकर मेहंदी लगाने का काम करता हूं। कोरोना महामारी के कारण इस बार मेहंदी लगाने के दाम कम हैं। इस बार मेहंदी लगाने के 50 से 500 रुपये तक लिए जा रहे हैं, जबकि पिछले सात 700 रुपये तक लेते थे। जैसे त्योहार नजदीक आएगा, दामों मेें भी इजाफा होता जाएगा। करवा चौथ तक ये दाम बढ़कर 700 रुपये से ऊपर पहुंच सकते हैं।
- सचिन
--
वर्षों से मेहंदी लगाने का काम कर रहा हूं। करवा चौथ पर मेहंदी के हर डिजाइन का अलग रेट तय है। मेहंदी लगाने से हर साल अच्छी कमाई हो जाती थी। इस बार लोगों के पास पैसा नहीं है। यही कारण है कि मेहंदी लगवाने पहुंच रहीं महिलाएं दाम कम करने की बात कहती हैं। हालांकि हमारे पास रोजाना मेहंदी लगवाने की एडवांस बुकिंग भी आ रही है।

- संजय, अशोक नगर
--
मैं वृंदावन का निवासी हूं। पहले हर साल त्योहारी सीजन पर मेहंदी लगाने सोनीपत आता था। अच्छी कमाई होने लगी तो कई साल पहले यहीं निवास बना लिया। करवा चौथ पर पिछले सालों के मुकाबले कम दाम मिल रहे हैं, लेकिन इनमें रोजाना इजाफा होगा। 24 अक्तूबर के लिए अभी से एडवांस बुकिंग हो रही है। उस दिन तो पूरा दिन समय मिलना मुश्किल हो जाएगा।
- सवेंद्र कुमार, वृंदावन

करवा चौथ पर्व को लेकर कच्चे क्वार्टर मार्केट में हाथों पर मेहंदी लगवाती युवती। संवाद

करवा चौथ पर्व को लेकर कच्चे क्वार्टर मार्केट में हाथों पर मेहंदी लगवाती युवती। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed