{"_id":"68c084fb192cd77bf600d757","slug":"mao-had-brought-about-a-revolution-by-organizing-farmers-and-workers-rathi-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141977-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, मजदूरों को संगठित कर माओ ने की थी क्रांति : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, मजदूरों को संगठित कर माओ ने की थी क्रांति : राठी
Wed, 10 Sep 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के अशोक विहार स्थित एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता। स्
सोनीपत। माओत्से तुंग ने चीन में किसानों, मजदूरों और आम जनमानस को संगठित कर क्रांति का नेतृत्व किया था। यह बात अशोक विहार स्थित सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यालय में मंगलवार को माओत्से तुंग की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में राज्य समिति के सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने कही।
उन्होंने कहा कि माओ ने सिद्ध किया था कि शोषण और अन्याय के विरुद्ध संगठित जन आंदोलन ही सामाजिक परिवर्तन का मार्ग है। माओ की शिक्षा हमें यह सिखाती है कि जनता को ही परिवर्तन की शक्ति मानकर संघर्ष पूर्ण लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। आज शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए उनकी शिक्षाओं से हमें सीखने की जरूरत है।
इस दौरान हरिप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, किसान नेता हंसराज राणा, प्रताप सिंह, डॉ. सुभाष, सेवानंद, भारत, प्रवीण नाहरा भी मौजूद रहे।