फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Many staff members were found absent in the hospital, an explanation was sought on finding staff without uniform

Sonipat News: अस्पताल में कई स्टाफ कर्मी मिले गैरहाजिर, बिना यूनिफॉर्म के स्टाफ मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 05 Mar 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Many staff members were found absent in the hospital, an explanation was sought on finding staff without uniform
फोटो 31: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम डाॅ. निर्म
खरखौदा। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने मंगलवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्हें अस्पताल में कई खामियां मिली, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रबंधन को सुधार करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि वह जल्द दोबारा अस्पताल का निरीक्षण करेंगे जो भी खामियां उन्हें मिली हैं, भविष्य में इन पर सुधार मिलना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने अस्पताल में कई स्टाफ कर्मी के गैरहाजिर मिलने के साथ मौजूद स्टाफ यूनिफार्म में भी नहीं मिला। इस मामले में उन्होंने स्पष्टीकरण मांग लिया। एसडीएम ने एसएमओ से पूछा कि आखिर 27 स्टाफ नर्स होते हुए भी अस्पताल में डिलिवरी दर इतना कम क्यों है, इसमें सीधे तौर पर सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि हर महीने का रोस्टर तैयार कर उनके कार्यालय में काॅपी जमा करवाई जाए, वह स्टाफ के ड्यूटी रोस्टर को देखकर नाराज हुए। एसडीएम ने फटकार लगाते हुए पूछा कि ड्यूटी रोस्टर पर फ्लूड क्यों लगाई जा रही है, उनके सामने रात के समय कुछ स्टाफ नर्स की तरफ से ड्यूटी न किए जाने की बात भी आई। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही यूनिफार्म नहीं पहनने वाले कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान उप सिविल सर्जन डाॅ. आशा सहरावत भी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची, निरीक्षण की रिपोर्ट एसडीएम की ओर से उन्हें दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन



मरीजों को भर्ती करने का वार्ड नहीं

एसडीएम के निरीक्षण में पता चला कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के रेफर किया जा रहा है। उनको भर्ती करने के बाद जिस वार्ड में रखा जाना चाहिए, वह वार्ड अब तक सरकारी अस्पताल में नहीं है। ऐसे में यहां पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली हैं, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही फिर से अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा।
-डाॅ. निर्मल नागर, एसडीएम खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed