फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Many private schools remained open despite summer vacation, Chief Minister's flying squad raided

Sonipat News: गर्मी की छुट्टी के बावजूद खुले रहे कई निजी स्कूल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डाला छापा

Tue, 28 May 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Many private schools remained open despite summer vacation, Chief Minister's flying squad raided
फोटो 27- सोनीपत के खरखौदा के गांव भदाना ​में अवकाश के बावजूद खुले मिले ​शिवाजी विद्यापीठ पर कार
खरखौदा(सोनीपत)। सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में 28 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश करने की घोषणा के बावजूद जिले में कई निजी स्कूल खुले रहे। इसकी सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ गांव भदाना स्थित शिवाजी विद्यापीठ में छापा डाला। जहां तीसरी से 12वीं तक कक्षा संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बावजूद कई निजी स्कूल खुले होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम इंस्पेक्टर सुनील, एएसआई राजेश की अगुवाई में शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय से एसए सतीश कुमार के साथ गांव भदाना स्थित शिवाजी विद्यापीठ में पहुंची। जहां तीसरी से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन

टीम ने स्कूल में सिलसिलेवार तरीके से सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों की गणना की और शिक्षकों का भी रिकार्ड तैयार किया। जांच के दौरान पाया कि कक्षाओं में पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। विद्यार्थियों को धूप में ही पानी पीने जाना पड़ रहा था। टीम ने स्कूल संचालक धीर सिंह सैनी व प्राचार्य मनीषा से शिक्षा विभाग की तरफ से ग्रीष्म कालीन अवकाश करने के बावजूद स्कूल खोलने का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने की रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी। डीईओ नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट को मुख्यालय भेजेंगे। इससे पहले स्कूल को नोटिस देकर आदेश के बावजूद स्कूल खोलने को लेकर जवाब तलब किया जाएगा।

वर्जन
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में 28 मई से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी थी। इस बारे में सभी स्कूल के प्राचार्य को अवगत भी करा दिया गया था। इसके बावजूद कुछ निजी स्कूल खुले मिले हैं, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed