{"_id":"6a427b7e42300ddba90fcf14","slug":"mantras-for-success-leadership-and-emotional-empowerment-shared-with-ncc-cadets-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156178-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनसीसी कैडेट्स को सफलता, नेतृत्व और भावनात्मक सशक्तीकरण के दिए मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनसीसी कैडेट्स को सफलता, नेतृत्व और भावनात्मक सशक्तीकरण के दिए मंत्र
Tue, 30 Jun 2026 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के एमएनएसएस राई में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस कैडेट को संबोधित करते हरियाणा ख
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल (एमएनएसएस) राई में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में एनसीसी कैडेट्स को जीवन में सफलता, नेतृत्व क्षमता और भावनात्मक सशक्तीकरण के महत्वपूर्ण मंत्र दिए गए। इसमें 400 कैडेट्स में व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व आदि पर विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
शिविर में सेकेंड हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, करनाल के तत्वावधान में कॅरिअर विकल्प, जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के उपाय तथा इमोशनल कोशिएंट (ईक्यू) एवं लाइफ स्किल्स विषय पर प्रेरणादायी एवं संवादात्मक व्याख्यान आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन और नैतिक मूल्यों से भी निर्धारित होती है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को अवसाद, तनाव और चिंता जैसी चुनौतियों से उबरने के लिए मजबूत इमोशनल कोशिएंट विकसित करने तथा जीवन कौशल को अपनाने का आह्वान किया। अशोक कुमार ने कहा कि कठिन परिस्थितियां व्यक्ति की परीक्षा लेती हैं और इन्हीं चुनौतियों का साहस, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामना करने वाले जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कैडेट्स को स्वयं पर विश्वास रखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा दी। इस दौरान डीन प्रो. योगेश चंद्र, प्राचार्य दिनेश कुमारी, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मोहित कपूर, एनसीसी यूनिट की प्रशासनिक अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट हैंसी डबास, कैंप एडजुटेंट चीफ ऑफिसर नीलम आदि मौजूद रहे।