फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man's welfare is possible with the best company: Nirale Baba

सर्वोत्तम संगति से ही मनुष्य का कल्याण संभव : निराले बाबा

Thu, 03 Oct 2024 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Oct 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Man's welfare is possible with the best company: Nirale Baba
सोनीपत। राष्ट्रसंत जैनाचार्य डॉ. आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने कहा कि सर्वोत्तम संगति में रहकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। मनुष्य के कर्म क्षेत्र के हिसाब से बदलते रहते हैं। महापुरुषों का कहना है कि जीवन में क्षेत्र का काफी महत्व है। सर्वोत्तम क्षेत्र व साधु-संतों की संगति से ही मनुष्य धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

निराले बाबा, दिव्यानंद निराले बाबा चातुर्मास समिति की ओर से सेक्टर-15 में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। नवरात्र के प्रथम दिन माता पद्मावती देवी के सामूहिक जाप प्रारंभ किए गए। 6 अक्तूबर को माता पद्मावती देवी का महामस्तक अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। धर्म सभा के दौरान निराले बाबा ने धार्मिक कार्यों में विशेष सेवाएं देने पर आंचल जैन को नमस्कार महामंत्र का चित्र भेंट किया। कार्यक्रम में समिति के संयोजक सुभाष सिंगला, नरेश, राकेश, नितेश जैन, अशोक भगत, पवन गर्ग, मुकेश सिंगला, दर्शन धींगड़ा, जगमोहन, रेखा गर्ग, मीना, शिल्पी, सरला, सरोज व वीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed