{"_id":"6a1c94f67df2625f9d0891ff","slug":"manoj-juan-becomes-district-senior-general-secretary-of-bharatiya-kisan-union-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154764-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मनोज जुआं बने भारतीय किसान यूनियन के जिला वरिष्ठ महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मनोज जुआं बने भारतीय किसान यूनियन के जिला वरिष्ठ महासचिव
Mon, 01 Jun 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यूनियन ने दलबीर मदीना, प्रवीन सिलाना, मुकेश कंवाली और मंदीप बड़वासनी को जिला उपप्रधान नियुक्त किया गया। वहीं मनोज जुआं को जिला वरिष्ठ महासचिव, सुंदर उदेशीपुर को जिला महासचिव, अनिल सरगथल को जिला सचिव, जसमेर मोहाना को जिला सहसचिव नियुक्त किया।
जल्द जिले के सभी ब्लॉक में संगठन के ब्लॉक प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। ग्राम स्तर पर भी संगठन की कमेटियां बनाई जाएगी। जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि लगातार डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद व बीज के दाम बढ़ते जा रहे हैं जिनको रोकने में सरकार असफल रही है। सोनीपत में बहुत बड़े पैमाने पर किसान गन्ने की खेती करते हैं लेकिन सहकारी चीनी मिल की सही से मरम्मत न होने के कारण ठीक से चल नहीं पा रही है। किसान दूसरे जिलों में गन्ना ले जाने को मजबूर हो रहे हैं जिससे परेशानी के साथ खर्च और खतरा भी बढ़ जाता है। भारतीय किसान यूनियन नया चीनी मिल लगवाने के लिए जल्द आंदोलन करेगी।