फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Manohar Lal arrived to meet MP Ramesh Kaushik

Sonipat News: सांसद रमेश कौशिक से मिलने पहुंचे मनोहर लाल

Sat, 04 May 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal arrived to meet MP Ramesh Kaushik
फोटो :24: सोनीपत के सेक्टर-14 में भाजपा सांसद रमेश कौशिक की पीठ थपथपाते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली की जनसभा में भाग लेने से पहले सांसद रमेश कौशिक के सेक्टर 14 स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। रमेश कौशिक ने उन्हें भरपूर मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं।

मनोहर लाल के साथ बैठक के बाद रमेश कौशिक के छोटे भाई देवेंद्र कौशिक मनोहर लाल के साथ भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह मोहन बड़ौली के खिलाफ हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वह भाजपा के समर्पित सदस्य हैं और भाजपा की जीत के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने गिनवाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

भाजपा की विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जो काम रुके हुए थे, उन्हें मोदी सरकार ने पूरा किया। इसके अलावा कुछ बड़े निर्णय लिए जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बने और भारत की दुनिया में स्थिति मजबूत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया, जिसके बाद कश्मीर समेत पूरे देश का आत्मविश्वास बढ़ा है। कांग्रेस के समय में आए दिन जवान शहीद होते थे, लेकिन अब कोई आंख उठाकर देखता है तो उसे सबक सिखाया जाता है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दी है। कांग्रेस राज में टुकड़े-टुकड़े गैंग हावी था, लेकिन अब नक्सलवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वर्तमान में देश को देशद्रोहियों व देशभक्तों का अंदाजा लग गया है। कांग्रेस ने पूरे देश को अपने परिवार तक सीमित रखा है, जबकि मोदी के लिए अंत्योदय की भावना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सोच के मामले में भाजपा पांडव हैं और कांग्रेस कौरव हैं।
पांचवें चरण के बाद प्रदेश में आएंगे प्रधानमंत्री व गृह मंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में छठे चरण में चुनाव होना है। ऐसे में पांचवें चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश में रैलियां करेंगे।

बबीता दहिया ने भाजपा का दामन थामा
जजपा में प्रदेश प्रवक्ता रहीं बबीता दहिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। मनोहर लाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि उनके साथ भाजपा में आए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा, लोकसभा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार, रामचंद्र जांगड़ा, कार्तिकेय शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, कविता जैन, कृष्णा गहलावत, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, उमेश शर्मा, देवेंद्र कौशिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed