फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Manipur players dominate on the third day of fencing competition

तलवारबाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन मणिपुर की खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Manipur players dominate on the third day of fencing competition
सोनीपत। 29वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन फोइल व सेबर इवेंट में मणिपुर की महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इन खिलाड़ियों ने दो में से एक स्वर्ण व दो रजत पदक अपने नाम किए। वहीं पुरुष व महिला वर्ग मेें हरियाणा के खिलाड़ियों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को अधिकारियों ने पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। गेटवे एजुकेशन में चल रही इस प्रतियोगिता का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। फेसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अंतिम दिन सीएम मनोहरलाल कार्यक्रम में पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

सोनीपत में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी खिलाड़ी 30 स्वर्ण, 30 रजत और 60 कांस्य पदक के लिए तलबारबाजी में प्रतिभा दिखा रहे हैं। सोमवार को मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन एवं फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता, फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से बशीर अहमद खान, एनआईएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक राज सिंह बिश्नोई, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं एमएनएस राई के प्राचार्य अशोक मोर, हरियाणा तलवारबाजी एसोसिएशन के प्रधान एनके सोलंकी, महासचिव सुरेखा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए जीटी रोड स्थित ऋषिहुड विश्वविद्यालय परिसर में कल्चरल नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राज्यों के खिलाड़ियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
जूनियर ईपी इंवेट (पुरुष वर्ग)
स्थान विजेता पदक
प्रथम एसएन शिवा मगेश, छत्तीसगढ़ स्वर्ण पदक
द्वितीय इंद्र प्रताप सिंह, चंडीगढ़ रजत पदक
तृतीय थौगम्बा, खुमन, वेस्ट बंगाल कांस्य पदक
चतुर्थ शुभम राणा, हरियाणा कांस्य पदक
--
जूनियर फोइल इंवेट (महिला वर्ग)
प्रथम नोरेम मीना, मणिपुर स्वर्ण पदक
द्वितीय लैशराम खुशबू रानी, मणिपुर रजत पदक
तृतीय कनुप्रिया चावला, हरियाणा कांस्य पदक
चतुर्थ कुसुम, चंडीगढ़ कांस्य पदक
--
जूनियर सेबर इवेंट (महिला वर्ग)
प्रथम श्रेया गुप्ता, जम्मू कश्मीर स्वर्ण पदक
द्वितीय लैशराम, एबीआई, मणिपुर रजत पदक
तृतीय हिमांशी नेगी, हरियाणा कांस्य पदक
चतुर्थ शिक्षा बल्लोरिया, हिमाचल प्रदेश कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed