फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Manglamukhi was beaten up waiting for the car with congratulations

बधाई लेकर गाड़ी का इंतजार कर रही मंगलामुखी को पीटा

Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Manglamukhi was beaten up waiting for the car with congratulations
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मंगलामुखी अन्नू। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव बिचपड़ी से बधाई लेकर आने के बाद अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही दो मंगलामुखी के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि तीनों ने उनसे बधाई के 11 हजार रुपये, सोने की चेन व कान की बाली छीन ली। इसमें एक मंगलामुखी का कान भी फट गया। घायल अवस्था में वह नागरिक अस्पताल पहुंचे और अपना उपचार करवाया।
विज्ञापन

मंगलामुखी अन्नू ने बताया कि सोमवार सुबह वह और खुशबू गांव बिचपड़ी में बधाई लेने के लिए गए थे। गांव के एक परिवार में बेटा हुआ था। वहां से 11 हजार रुपये बतौर बधाई लेने के बाद सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए और आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह उससे 11 हजार रुपये, सोने की चेन व कान से बाली निकालकर ले गए। इससे उसका एक कान भी फट गया। मंगलामुखी अन्नू का आरोप है कि आरोपी पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। साथ ही वह उनसे रुपये की भी मांग करते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
गांव बिचपड़ी में मंगलामुखी से साथ मारपीट व छीनाझपटी की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी। इंस्पेक्टर विवेक मलिक, सदर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed