फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mangalsutra stolen from woman's bag on roadways

Sonipat News: रोडवेज में महिला के बैग से मंगलसूत्र चोरी

Sun, 17 Nov 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra stolen from woman's bag on roadways
गोहाना। रोडवेज बस में सफर कर रही महिला यात्री के बैग से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला ने गांव बुटाना के अड्डे पर पहुंचकर बैग की जांच की तो मंगलसूत्र नहीं मिला।
विज्ञापन




जिला जींद के ओम नगर निवासी महिला सुदेश देवी के पुत्र अमित ने बताया कि उनकी मां बुधवार को गोहाना से जींद जा रही थी। उनकी मां ने सोने का मंगलसूत्र गले से निकालकर बैग में रख लिया था। मंगलसूत्र चोरी के संदेह में उन्होंने गांव बुटाना के अड्डा पर अपना बैग जांचा। बैग के अंदर मंगलसूत्र नहीं मिला। मंगलसूत्र चोरी होने पर महिला ने शोर मचाया और बस चालक व परिचालक को चोरी की सूचना दी। मंगलसूत्र नहीं मिलने पर बरोदा पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोर का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed