फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mangalamukhi set an example...married a girl from a needy family like her real daughter.

Sonipat News: मंगलामुखी ने पेश की मिसाल... सगी बेटी की तरह किया जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह

Sat, 07 Dec 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi set an example...married a girl from a needy family like her real daughter.
फोटो 31- सोनीपत के चार मरला स्थित महावीर मंदिर में वर-वधू को आशीर्वाद देती चांदनी धर्मार्थ सेवा
चांदनी धर्मार्थ सेवा समिति की प्रधान एवं मंगलामुखी चांदनी ने अपने गुरु गिन्नी अम्मा की प्रेरणा से जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह करवाकर समाज में मिसाल पेश की है। चांदनी ने सगी बेटी की तरह कन्या विवाह की रस्में निभाईं। फिर 200 बरातियों को खाना खिलाकर दान, आभूषण व जरूरत का सामान देने के साथ वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

मंगलामुखी चांदनी की ओर से चार मरला स्थित महावीर मंदिर में शुक्रवार को जरूरतमंद कन्या का विवाह करवाया गया। सोनीपत के मामा-भांजा चौक से आई बरात में करीब 200 लोगों को आमंत्रित किया गया। समिति के सदस्य अनिल एलावादी ने बताया कि बरात में आए सभी लोगों के लिए महावीर मंदिर में खाने का प्रबंध किया गया। वर-वधू के लिए स्टेज की व्यवस्था की गई। कन्या का विवाह करवाने के साथ उन्हें जरूरत का सामान जैसे कपड़े, आभूषण में गले का सेट, पायल, कानों की बाली व फर्नीचर दिया गया। सभी रस्मों को निभाते हुए कन्या को विदाई दी गई। उन्होंने बताया कि समिति करीब 20 वर्ष से हर साल पांच से सात जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह करवा रही है।
विज्ञापन

गुरु गिन्नी अम्मा की प्रेरणा दिखा रही सद्मार्ग
मंगलामुखी चांदनी ने बताया कि वह गुरु गिन्नी अम्मा की प्रेरणा से अपनी आय को जरूरतमंदों के सहयोग के लिए खर्च कर रही हैं। भविष्य में भी सेवा के कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से तारा नगर में वैष्णो देवी मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जनवरी 2025 में मंदिर के स्थापना समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संजय मुंजाल, अशोक जोहर, जवाहर चांदना, रूपचंद, यशपाल, संजय कुकरेजा, आशा व सिम्मी मुखी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed