फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Shot after dispute in Sonipat

Sonipat: हर्ष फायरिंग करने से रोकने पर भड़का दूल्हे का दोस्त, ग्रामीण के घुटने पर मारी गोली

Fri, 24 Nov 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:45 PM IST
सार

गांव सिसाना-1 निवासी सिकंदर ने बताया कि उनके पड़ोसी राधेश्याम की बेटी तन्नू की शादी थी। तन्नू की शादी रोहतक के सांपला निवासी नवीन से हो रही थी। वह भी शादी में गए हुए थे। रात 10 बजे चौपाल से बरात चली थी। दूल्हे के साथ बराती नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान दूल्हे नवीन का एक दोस्त पिस्तौल लिए थे। वह हर्ष फायरिंग कर रहा था।

विज्ञापन
Man Shot after dispute in Sonipat
Sonipat News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव सिसाना में हर्ष फायरिंग से रोकने पर दूल्हे के दोस्त ने एक ग्रामीण के घुटने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गांव सिसाना-1 निवासी सिकंदर ने बताया कि उनके पड़ोसी राधेश्याम की बेटी तन्नू की शादी थी। तन्नू की शादी रोहतक के सांपला निवासी नवीन से हो रही थी। वह भी शादी में गए हुए थे। रात 10 बजे चौपाल से बरात चली थी। दूल्हे के साथ बराती नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान दूल्हे नवीन का एक दोस्त पिस्तौल लिए थे। वह हर्ष फायरिंग कर रहा था। जब बरात ग्रामीण मेजर के घर के बाहर पहुंची तो उन्होंने व उनके साथी दीपक ने दूल्हे के दोस्त को हर्ष फायरिंग करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


इस पर वह भड़कगया और धमकी देते हुए कहने लगा कि पहले तेरे को ही देखता हूं। इतना कहने के बाद युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके घुटने में जा लगी। जिससे वह वहीं गिर गए। दीपक व अन्य ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गोली मारने वाले युवक की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed